रोज आलू खा रहे हैं? पढ़ लें आचार्य बालकृष्ण की चेतावनी, गलत तरीका दिल-पेट दोनों पर भारी पड़ सकता है!

Eating Potatoes: आलू ऐसी चीज है, जो किसी भी मौसम में घर की रसोई से गायब नहीं होती. कई बार घर में सब्जियां खत्म हो जाएं, लेकिन आलू फिर भी किसी कोने में मिल ही जाता है. सुबह के नाश्ते से लेकर रात की सब्जी तक, आलू हर जगह फिट बैठ जाता है. बच्चे हों या बड़े, ज्यादातर लोग आलू को बिना नखरे के खा लेते हैं. यही वजह है कि कई लोग रोजाना आलू का इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोगों की प्लेट में तो दिन में दो बार भी आलू आ जाता है, लेकिन सवाल ये है कि रोजाना ज्यादा आलू खाना शरीर के लिए सही है या नहीं? कई लोग सोचते हैं कि उबला हुआ आलू हल्का होता है, इसलिए जितना चाहे उतना खा सकते हैं. वहीं, कुछ लोग तला हुआ आलू, फ्राइज और चिप्स को स्नैक की तरह इस्तेमाल करते हैं. धीरे-धीरे ये आदत वजन, ब्लड शुगर और दिल की सेहत पर असर डाल सकती है. आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, आलू अपने आप में खराब नहीं है, बल्कि उसे खाने का तरीका और मात्रा मायने रखती है, अगर आलू सही तरह से पकाया जाए तो शरीर को ऊर्जा मिलती है, पाचन ठीक रहता है और कई जरूरी तत्व भी मिलते हैं, लेकिन तला हुआ आलू शरीर पर जहर की तरह असर कर सकता है. चलिए जानते हैं, आलू खाने के फायदे, नुकसान और एक दिन में कितनी मात्रा तक इसे खाना सुरक्षित माना जाता है.

आलू खाने के फायदे
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, आलू में मौजूद कुछ तत्व शरीर को मदद पहुंचाते हैं, अगर इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए.
1. पाचन में सुधार
उबला या भाप में पका आलू फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है. कब्ज की समस्या वाले लोग भी सीमित मात्रा में उबला आलू खा सकते हैं.

2. दिल की सेहत
आलू में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, लेकिन ये फायदा तभी है जब आलू में नमक और तेल ज्यादा न हो.

3. इम्यूनिटी को सपोर्ट
आलू में विटामिन C होता है, जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है. हालांकि इसे तलकर खाने से ये फायदा काफी हद तक कम हो जाता है.

4. एनर्जी का अच्छा स्रोत
स्टार्च की वजह से आलू तुरंत ऊर्जा देता है. खिलाड़ी या ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए सीमित मात्रा में उबला आलू फायदेमंद हो सकता है.

ज्यादा आलू खाने से क्या नुकसान होते हैं?
आलू खराब तब बनता है जब इसकी मात्रा और तरीका गलत हो:
1. वजन बढ़ना
तला हुआ आलू, फ्राइज और चिप्स में तेल और ट्रांस फैट ज्यादा होता है. ये शरीर में चर्बी जमा करते हैं और वजन बढ़ने का कारण बन जाते हैं.

2. ब्लड शुगर बढ़ना
आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है. ज्यादा खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, खासकर डायबिटीज वाले लोगों में.

3. इम्यूनिटी कमजोर होना
अगर लगातार सिर्फ आलू पर निर्भर रहा जाए तो शरीर के जरूरी पोषक तत्व कम पड़ सकते हैं. इससे त्वचा तैलीय होना, मुंहासे और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

4. पेट संबंधी परेशानी
रोजाना तला हुआ आलू खाने से गैस, सूजन और एसिडिटी बढ़ सकती है. चिप्स में मौजूद नमक ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकता है.

1 दिन में कितना आलू खाना चाहिए?
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार:
-एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में 1 मध्यम आकार का उबला आलू-खा सकता है.
-इसे दाल-सब्जी के साथ मिलाकर खाएं, ताकि फाइबर और पोषक तत्व संतुलित रहें.
-डायबिटीज वाले लोग हफ्ते में 2–3 बार से ज्यादा आलू न खाएं.
-फ्राइज, चिप्स और तला हुआ आलू रोजाना बिल्कुल न खाएं.

आलू सही तरीके से कैसे खाएं?
-छिलके समेत उबालकर खाएं, इससे फाइबर मिलता है.
-ज्यादा तेल, घी और नमक से बचें.
-इसे हरी सब्जियों, सलाद या दाल के साथ मिलाकर खाएं.
-रात में तला हुआ आलू खाने की आदत छोड़ दें.
-बच्चों को फ्राइज की जगह कभी-कभी उबला या हल्का भुना आलू दें.

किन लोगों को ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए?
-डायबिटीज वाले
-हाई BP वाले
-वजन बढ़ने की समस्या वाले
-जिनको पेट में गैस जल्दी होती है

ऐसी स्थिति में डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही नियमित रूप से आलू खाएं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *