Ajwain Water Benefits: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में मोटापा हर उम्र के लोगों की बड़ी समस्या बन गया है. गलत खान-पान, कम एक्सरसाइज और स्ट्रेस के कारण लोग तेजी से ओबेसिटी का शिकार हो रहे हैं. सतना की डायटिशियन ममता पांडे बताती हैं कि मोटापा सिर्फ ज्यादा खाने की वजह से नहीं बढ़ता, बल्कि हार्मोनल असंतुलन, नींद की कमी, जंक फूड और हाई कैलोरी लाइफस्टाइल भी इसके कारण हैं. ऐसे में एक पुराना देसी नुस्खा लोगों में फिर चर्चा में है, जो बिना जिम और महंगे सप्लीमेंट्स के वजन कम करने में मदद करता है. अजवाइन, सौंफ, अदरक और दालचीनी से बना यह ड्रिंक शरीर में मेटाबोलिज्म बढ़ाता है और फैट बर्निंग को तेज करता है. इसे सुबह खाली पेट और शाम को खाने से पहले पिया जाए तो इसका असर कुछ ही हफ्तों में दिखने लगता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।