- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (25 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer, Taurus, Scorpio, Aquarius, Gemini, Leo, Capricorn
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार, 25 नवंबर को मिथुन, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि के लोगों को काम करते समय ज्यादा सावधानी रखनी होगी, वर्ना छोटी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। मेष, कर्क, कन्या और धनु राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा, इन्हें मेहनत के मुताबिक लाभ मिल सकता है। वृष, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, इन्हें पुराने मेहनत का फल मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए मंगलवार कैसा रह सकता है, ये राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बताया गया है…

पॉजिटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। भावनात्मक रूप से आप अपने आपको सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। आप अपनी सूझबूझ से घर-परिवार संबंधी समस्याओं को भी आसानी से सुलझा लेंगे।
नेगेटिव– ध्यान रखें अनजान लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय कोई गलती हो सकती है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी रखें।
व्यवसाय– व्यावसायिक दृष्टि से भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव होंगे, जो कि सकारात्मक रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा। ऑफिशियल यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।
लव– पति-पत्नी आपसी तालमेल बनाकर रखें। घर के वातावरण को सुखद बनाकर रखें। प्रेम संबंध खुशहाल रहेंगे।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम में अपना ध्यान रखें, इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं। प्राणायाम में और प्रकृति के साथ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव– पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ दिन है। सिर्फ दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म अवलोकन अवश्य करें। विशेष कार्य करने में घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भी बना रहेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा।
नेगेटिव– अपनी व्यक्तिगत बातें किसी के साथ शेयर न करें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन या झगड़ा हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से आपको बहुत अधिक सुकून मिलेगा।
व्यवसाय– व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। आपके सभी काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे, लेकिन किसी छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा न लगाएं।
लव– पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपके प्रयास सफल रहेंगे। आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी।
स्वास्थ्य– आपकी सकारात्मक सोच और संयमित दिनचर्या आपको स्वस्थ ऊर्जावान बनाए रखेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव– सुव्यवस्थित दिनचर्या से सभी गतिविधियां बेहतर तरीके से पूरी होती जाएंगी। घर के रखरखाव और सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी।
नेगेटिव– युवा आत्म संतुलित और संयमित रहें। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। वर्ना करियर में व्यवधान आ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख-शांति पर होगा।
व्यवसाय– अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है, तो उसमें कुछ रुकावट आने की संभावना है। इसलिए बहुत एकाग्रता के साथ उस काम के प्रति निर्णय लें और कार्य करें। पारिवारिक व्यक्तियों की सलाह भी आपको उचित रास्ता दिखा सकती है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
लव– पति-पत्नी के आपसी मनमुटाव से घर का वातावरण दूषित हो सकता है, परिस्थितियों को संभालने में आप समझदारी से काम लें।
स्वास्थ्य– सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव– दिन की शुरुआत सुखद होगी। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करें। कर्म प्रधान होने से स्वत: ही भाग्य प्रबल हो जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव– अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस संदर्भ में अभी और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें। अपरिचित लोगों के साथ सामान्य दूरी बनाकर रखना जरूरी है।
व्यवसाय– कारोबारी मामलों में आलस और लापरवाही बिल्कुल न करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे, लेकिन अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।
लव– घर में प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। युवा गलत प्रेम संबंध में न उलझें, अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य– स्त्रियां अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। ज्यादा कार्यभार और तनाव जैसी स्थितियों से खुद को दूर रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– खास लोगों के साथ मेल-मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। इस बेहतर समय का जरूर सदुपयोग करें। धर्म-कर्म संबंधित कार्य और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा और इससे आपको आत्मिक सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव– पड़ोसी अथवा मित्रों के साथ वाद-विवाद न करें। इससे संबंधों में खटास आने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि तनाव दे सकती हैं। आपकी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा।
व्यवसाय– अगर व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है, आज उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य होते जाएंगे, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में कुछ दिक्कतें आने से तनाव बना रहेगा।
लव– पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर दूरियां आ सकती हैं। एक-दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन ज्यादा काम करने से थकान और तनाव रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव– आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी कोई नया अवसर मिल सकता है। उपलब्धि मिलने से उमंग और जोश बना रहेगा।
नेगेटिव– इस समय अपने इच्छित परिणाम हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। वाणी पर नियंत्रण रखने की भी जरूरत है।
व्यवसाय– कार्यस्थल पर किसी वजह से अपने कुछ महत्वपूर्ण फैसले बदलने भी पड़ सकते हैं। अगर किसी नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें। ऑफिस में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन समय अनुसार समाधान भी मिलता जाएगा।
लव– घर में खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास रिश्तों को और अधिक मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से सुस्ती और आलस हावी रहेंगे। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव– निर्धारित किए हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। दूसरों की मदद करने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा। ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी।
नेगेटिव– किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। साथ ही अपनी उपलब्धि की खुशी में लापरवाह होना भी उचित नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता रहने होने से सेविंग नहीं हो पाएगी।
व्यवसाय– व्यावसायिक गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा न करें और अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बीमा और कमीशन संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। आपके सपने जल्दी ही साकार होने वाले हैं। ऑफिस में कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।
लव– वैवाहिक संबंध शुभता से परिपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंध में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से बचना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव- आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, आपको कोई विशेष सूचना मिल सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। घर की व्यवस्था को भी उचित बनाए रखने में आपके प्रयास कामयाब रहेंगे।
नेगेटिव– कुछ समय आत्म मनन और चिंतन करना जरूरी है। गुस्से और अहंकार से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय– कारोबार में अपने संपर्क स्त्रोतों को और अधिक मजबूत करें। बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। ऑफिस में अपने बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। वर्ना इस वजह से आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
लव– जीवन साथी के साथ परिवार का सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– अत्यधिक कार्यभार की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– सफलता देने वाली ग्रह स्थिति बनी हुई है। सिर्फ अच्छे परिणाम पाने के लिए भावुकता की जगह व्यावहारिक सोच रखनी होगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। धर्म-कर्म और अध्यात्म में विश्वास बनाए रखने से मन में शांति रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
नेगेटिव– इस समय अपनी कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। गुस्से और जिद से बचें। घर का कोई वरिष्ठ सदस्य नाराज है, तो उससे माफी मांगने में देरी न करें। इस समय इनकम में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र पर किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद हो सकता है, संयम और धैर्य बनाए रखें और अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करें। शेयर्स आदि में ज्यादा निवेश करने से बचें। सरकारी सेवारत लोगों को आज अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
लव– गलत प्रेम संबंध आपके पारिवारिक जीवन को अशांत कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें और अपने गृहस्थ जीवन पर ध्यान केंद्रित रखें।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। फायदा भी होगा। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। आध्यात्मिक और सोशल गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों को बहुत अधिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव– टाइम का उचित मैनेजमेंट करें। निर्णय लेने में इतना अधिक समय न लगाएं कि उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए। मामा पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां हो सकती हैं। अपने स्वभाव में भी समय अनुसार बदलाव करें।
व्यवसाय– व्यवसाय में कुछ मंदी का दौर रहेगा। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए अभी उचित समय का इंतजार करें। आय के साधन भी सामान्य रहेंगे। मन में कोई दुविधा रहने से निर्णय लेने में बाधा आएगी। नौकरी में कोई यात्रा संभव है।
लव– वैवाहिक रिश्तों में घर की व्यवस्था को लेकर विवाद हो सकते हैं। प्रेम संबंध में इस समय भावनात्मक रूप से एक-दूसरे का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न बनें। डायबिटिक लोग अपना उचित ध्यान रखें। अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव– आय के नए स्त्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो वह पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति आप का विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव– घर से संबंधित गतिविधियों में अत्यधिक फिजूलखर्ची की स्थिति रहेगी। अपने बजट का ध्यान रखें। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान भी कर सकते हैं। सिर्फ ध्यान रखें कि अहम को अपने व्यवहार पर हावी न होने दें।
व्यवसाय– व्यवसाय में अभी वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी नई गतिविधि को करने के लिए उचित समय का इंतजार करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ समय से चल रहे तनाव दूर होंगे। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है।
लव– पति-पत्नी के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य– वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और ट्रैफिक नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव– आज आपकी कोई दुविधा दूर होने वाली है और दिन की शुरुआत संतोषजनक कार्यों से होगी। घर के रखरखाव और सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतर दिन रहेगा। वित्तीय मामलों को व्यवस्थित रखना लाभकारी रहेगा।
नेगेटिव– आलस और सुस्ती की वजह से कई कार्यों में विलंब होगा। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंधों पर असर पड़ सकता है। इसलिए अपने बोलचाल के लहजे में सुधार भी लाना जरूरी है। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें।
व्यवसाय– व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा और इच्छित परिणाम भी मिलने की संभावना है। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज किसी खास व्यक्ति की मदद से हल हो जाएगा। सरकारी ऑफिस में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
लव– व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। इस वजह से परिवार की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य– सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- रंग बिरंगा
भाग्यशाली अंक- 7
.