शादी समारोह से लौट रहे इलेक्ट्रीशियन की हादसे में मौत: इंदौर हाईवे पर भोजाखेड़ी के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता संघ से जुड़े, इकलौता बेटा था – Khandwa News

खंडवा में रविवार देर रात इंदौर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उस बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के संजय नगर निवासी अमित उर्फ राहुल पटेल के रूप में हुई हैं। जो कि एक मोबाइल कंपनी के टावर पर बतौर इ

.

इकलौता बेटा था राहुल मृतक अमित उर्फ राहुल की उम्र 28 साल थी। परिवार में वह इकलौता बेटा था। पिता रामचरण पटेल, संघ से जुड़े हुए थे, जो कि सरस्वती शिशु मंदिर में लिपिक के पद से रिटायर हो चुके हैं। मृतक अमित की 3 साल पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

करीब डेढ़ साल का एक बेटा (प्रियांशु) हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया हैं। जानकारी के मुताबिक, परिवार मूल रूप से पंधाना क्षेत्र के पूरा गांव का रहने वाला हैं। लेकिन पिता रामचरण नौकरी के बाद संजय नगर में जैन कुआं के पास कई सालों से रह रहे थे।

सनावद में शादी समारोह से लौट रहा था युवक

थाना छैगांवमाखन टीआई विक्रम धार्वे के मुताबिक, घटना देर रात की हैं। भोजाखेड़ी के पास युवक का शव लहुलुहान हालत में मिला था। सूचना मिलने के बाद शव को जिला अस्पताल भिजवाया था। बाइक सवार युवक सनावद तरफ से लौट रहा था। बताते हैं कि, मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार का सनावद में शादी समारोह था। वह उसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। जाते वक्त उस परिवार के लोग साथ में थे, लेकिन लौटते समय वह अकेला था।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *