Last Updated:
Amrud Papad Recipe: सर्दियों के मौसम में अमरूद खूब मिलता है. ये फल सस्ता होता है, सेहत के लिए बेहद फायदमंद है और हर किसी का फेवरेट भी. इसे कोई काटकर नमक के साथ खाता है, तो कोई अमरूद की चटनी बनाता है. आपको अमरूद से बनने वाली एक नई रेसिपी बता रहे हैं, वह है अमरूद पापड़. इसे एक बार इस आसान विधि से बनाकर देखिए. आपको खाकर जरूर स्वाद भाएगा.
Amrud Papad Recipe: सर्दियों का फल है अमरूद (Amrud). बेहद हेल्दी, स्वादिष्ट और सस्ता, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है. अमरूद में ढेरों पोषक तत्व होते हैं, जैसे कैल्शियम, विटामिन सी, ए, बी, फाइबर, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम आदि भरपूर होते हैं. जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, वे अमरूद जरूर खाएं. फाइबर पेट को साफ रखने में बेहद कारगर है. आप अमरूद (guava) काट कर नमक के साथ खाते होंगे. कुछ लोग अमरूद की चटनी बनाते हैं, लेकिन आज हम आपको अमरूद से बने पापड़ की रेसिपी बता रहे हैं. शायद ही आपने कभी अमरूद का पापड़ देखा या खाया होगा. इसकी रेसिपी शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर. तो चलिए जान लेते हैं अमरूद पापड़ (Amrud Papad banane ki vidhi) बनाने की विधि के बारे में…
अमरूद पापड़ बनाने में लगने वाला समय
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 15 मिनट
अमरूद पापड़ बनाने के लिए सामग्री
500 ग्राम पका हुआ अमरूद
1 कप चीनी
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1.2 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच नमक
गुलाबी रंग की कुछ बूंदें
1 छोटा चम्मच मक्खन
View this post on Instagram
.