Last Updated:
पिस्ता बर्फी रेसिपी: राजस्थान की समृद्ध खानपान परंपरा में पिस्ता बर्फी एक खास मिठाई के रूप में जानी जाती है. मलाई वाले दूध, मिल्क पाउडर, पिस्ता, बादाम और केसर से बनने वाली यह बर्फी घर पर भी बेहद आसानी से तैयार की जा सकती है. दूध को गाढ़ा करके मिल्क पाउडर, इलायची और केसर मिलाया जाता है, फिर पिस्ता-बादाम डालकर सेट किया जाता है. ठंडा होने पर इसे टुकड़ों में काटकर सर्व किया जाता है. स्वाद, रंग और खुशबू की वजह से यह मिठाई त्योहारों और खास मौकों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
राजस्थान की शुष्क जलवायु और समृद्ध खानपान परंपरा ने यहां के व्यंजनों को खास पहचान दी है. इन्हीं में से एक है राजस्थानी पिस्ता बर्फी, जो अपने अनोखे स्वाद और लाजवाब खुशबू के लिए मशहूर है. यह मिठाई घर पर बेहद आसानी से बनाई जा सकती है. आज हम आपको राजस्थानी पिस्ता बर्फी की रेसिपी बताएंगे. राजस्थानी पिस्ता बर्फी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

राजस्थानी पिस्ता बर्फी को बनाने के लिए 1 गिलास मलाई वाला दूध, 1/2 कप चीनी, 250 ग्राम पाउडर वाला दूध, 3 बड़े चम्मच बारीक कटा पिस्ता, 3 बड़े चम्मच बारीक कटा बादाम की आवश्यकता होगी. इसके साथ ही स्वाद बढ़ाने के लिए आप थोड़ा इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं.

सबसे पहले एक नॉन-स्टिक बर्तन लें और उसमें दूध डालें. मध्यम आंच पर दूध को गर्म करें और उसमें चीनी डालकर चलाते रहें. धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होने लगेगा. अब इसमें मिल्क पाउडर डालकर लगातार चलाएं. यह सुनिश्चित करें कि मिश्रण में कोई गुठली न बनें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गाढ़ा दूध तैयार होने के बाद उसमें इलायची पाउडर डालें. इसके बाद केसर को ठंडे दूध में भिगोकर इसमें मिलाएं. केसर का रंग और खुशबू धीरे-धीरे मिश्रण में घुल जाएगी. इससे बर्फी का स्वाद और रंग दोनों बढ़ जाएंगे. हल्के हाथ से चलाते हुए केसर को अच्छी तरह मिलाएं.

अब मिश्रण में कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें. धीरे-धीरे चलाते हुए मिश्रण को और गाढ़ा होने दें.जब मिश्रण पूरी तरह से तैयार हो जाए, तो इसे थाली में डालें. ऊपर से चांदी की वर्क से सजाएं. पिस्ता बर्फी ठंडी होने पर काटकर सर्व करें. इस तरह घर पर आसानी से पिस्ता बर्फी बना सकते है.
.