कम पैसों में होगी लाखों की कमाई! घर या बाहर कहीं से शुरू कर लें ये 5 व्यवसाय

Last Updated:

Low Cost Business Ideas:अक्सर लोगों की यह सोच होती है कि व्यापार करने के लिए बड़ा और भारी भरकम इन्वेस्टमेंट की जरूरत होगी. हालांकि, यह पूरी तरह सच नहीं है. हमारे आस पास कई ऐसे भी व्यापार के आइडिया हैं, जो कम पैसे में भी शुरू किए जा सकते हैं. साथ ही उस माध्यम से आपकी कमाई भी जल्दी हो सकती है. इसको आप चाहो तो घर से या छोटी सी जगह से भी शुरू कर सकते हो. 

हर इंसान चाहता है, उसकी मेहनत और पूंजी का सही इस्तेमाल हो. उससे मुनाफा भी अच्छा हो. इसी कड़ी में कुछ व्यवसाय हैं, जिसकी शुरुआत कम पैसों से की जा सकती है और इससे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है. इसमें टिफिन सर्विस, सर्दियों में गर्म कपड़ों का स्टॉल, इवेंट मैनेजमेंट, ब्यूटी पार्लर और सिलाई कढ़ाई का बिज़नेस शामिल हैं.

Top Five Low Investment Business, Top Five Low Investment Business Ideas, Low Investment Business, Low Investment Business Ideas, Small Business Ideas, Jehanabad News, Small Business Ideas In Jehanabad

अगर आपका बजट कम है तो टिफिन सर्विस का व्यापार शुरू कर सकते हैं. यह बिजनेस बेहतर विकल्प है. यह एक ऐसा व्यवसाय है, जो महिलाओं के लिए भी सही है. इसकी शुरुआत के लिए कुछ लंच बॉक्स की जरूरत होगी और खाना का सामान के साथ इसकी शुरुआत हो सकती है, जिसमें कुल 10000 रुपए खर्च हो जाएंगे. इस प्रकार से आप अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.

Top Five Low Investment Business, Top Five Low Investment Business Ideas, Low Investment Business, Low Investment Business Ideas, Small Business Ideas, Jehanabad News, Small Business Ideas In Jehanabad

सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों की भारी डिमांड होती है. कई बार आप यह देखते होंगे कि दूसरे राज्यों से बिहार में गर्म कपड़ों की बिक्री करने लोग आते हैं. छोटा मोटा स्टॉल लगाकर भी कपड़ों की सेलिंग करते हैं. होलसेल मार्केट से खरीद रिटेल में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Top Five Low Investment Business, Top Five Low Investment Business Ideas, Low Investment Business, Low Investment Business Ideas, Small Business Ideas, Jehanabad News, Small Business Ideas In Jehanabad

आज के समय में शादियों की तैयारियों पर लोग खासा ध्यान देना शुरू कर चुके हैं. शादियों को लोग यादगार बनाना चाहते हैं. यही कारण है कि अलग अलग तौर तरीके अपनाया जाता है. इसी कारण इवेंट मैनेजमेंट का व्यवसाय बढ़ता जा रहा है. शादियां, जन्मदिन की पार्टियां या छोटे समारोह में हर जगह प्रोफेशनल मैनेजमेंट की जरूरत होती है. शुरुआत में आप छोटे स्तर से शुरू कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं.

Top Five Low Investment Business, Top Five Low Investment Business Ideas, Low Investment Business, Low Investment Business Ideas, Small Business Ideas, Jehanabad News, Small Business Ideas In Jehanabad

ब्यूटी पार्लर महिलाओं के लिए बेहतर बिजनेस अवसर है. इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आते हैं. आज सरकार की ओर से भी इस प्रकार की शुरुआत के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग के बाद आप छोटे स्तर से शुरुआत कर सकते हैं और धीरे धीरे अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसमें ज्यादा से ज्यादा 50 हजार रुपए खर्च आएंगे.

Top Five Low Investment Business, Top Five Low Investment Business Ideas, Low Investment Business, Low Investment Business Ideas, Small Business Ideas, Jehanabad News, Small Business Ideas In Jehanabad

सिलाई कढ़ाई आज प्रचलन में है. हर घर की महिलाओं की पहली जरूरत होती है. यही कारण है कि सरकार से इस प्रकार के व्यवसाय को प्रमोट किया जा रहा है. इस बिजनेस की शुरुआत के लिए ज्यादा पैसे नहीं लगते हैं. कई लोग एक छोटी सी मशीन से बिजनेस शुरू करके लखपति बन गए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कम पैसों में होगी लाखों की कमाई! घर या बाहर कहीं से शुरू कर लें ये 5 व्यवसाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *