Last Updated:
Shatavari Health Benefits: प्रकृति ने हमें कई अनमोल जड़ी-बूटियां दी है जिनका हमारी सेहत में खास महत्व है. ऐसा ही एक पौधा है, जो महिलाओं और पुरुषों—दोनों की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं. आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल होने वाली यह औषधि हार्मोन संतुलन से लेकर मानसिक तनाव और कमजोरी तक में असर दिखाती है. सही तरीके से इसका सेवन शरीर को ऊर्जा, मजबूती और संतुलन देने में बेहद मददगार है. जानिए कौनसी है ये खास बूटी जो घरेलू उपचार का भरोसेमंद सहारा बनती जा रही है.
प्रकृति की गोद में मौजूद अनगिनत औषधीय पौधों में से एक है शतावरी, जो अपने अद्भुत गुणों के कारण आयुर्वेद में हजारों वर्षों से उपयोग में लाई जाती रही है. यह झाड़ीदार पौधा न केवल महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि पुरुषों को भी कई समस्याओं से राहत देता है.

महिलाओं के लिए क्यों है खास? शतावरी महिलाओं के हार्मोन संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं, प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद की कमजोरी में यह एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करती है. यह शरीर को फिर से ऊर्जा और संतुलन देने में मददगार साबित होती है.

पुरुषों को भी मिलते हैं लाभ: शतावरी सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी लाभकारी है. वैद्य जमुना प्रसाद यादव के अनुसार, यह यौन कमजोरी, मानसिक तनाव और पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है. इसका सेवन पाउडर, कैप्सूल या काढ़े के रूप में किया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कैसे करें सेवन, क्या बरतें सावधानी? शतावरी का सेवन आमतौर पर डाइट सप्लीमेंट के रूप में किया जाता है. हालांकि वैद्य जमुना प्रसाद का सुझाव है कि किसी भी औषधीय पौधे को उपयोग में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि शरीर की प्रकृति के अनुसार सही मात्रा और तरीका अपनाया जा सके.

गांव-गांव में फैला रहे आयुर्वेद की जागरूकता: वैद्य जमुना प्रसाद यादव दीनदयाल शोध संस्थान की योजना ‘दादी मां का बटुआ’ से जुड़े हुए हैं. इस योजना के तहत वह गांव-गांव में जड़ी-बूटियों की जानकारी देकर लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक कर रहे हैं. शतावरी जैसे पौधे ग्रामीण समुदाय में घरेलू उपचार और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं.

शतावरी से बनते हैं कई उत्पाद: जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि शतावरी से कई प्रकार के आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार किए जाते हैं. आवश्यकता पड़ने पर लोग सीधे उनके केंद्र पर आकर ये उत्पाद ले जाते हैं, जो पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित होते हैं.

शतावरी एक चमत्कारी औषधीय पौधा है, जो महिलाओं के हार्मोन संतुलन से लेकर पुरुषों की यौन व मानसिक समस्याओं तक में लाभकारी है. वैद्य जमुना प्रसाद यादव इसके आयुर्वेदिक उपयोग को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.