Last Updated:
How to make Khoya Til sugar free Laddu: सर्दियों में तिल से बनी चीजें खूब मिलने लगती हैं. तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन ठंड के मौसम में करना फायदेमंद होता है. यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है. मार्केट में तिल के लड्डू मिलते हैं, लेकिन वे मीठे होते हैं. जो लोग मीठे से परहेज करते हैं, वे घर पर शुगर फ्री खोया तिल वाले लड्डू इस आसान सी रेसिपी से बना सकते हैं.
Til khoya laddu recipe in hindi: सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाली चीजें खानी चाहिए. इस मौसम में सफेद और काले तिल से बनी चीजें खूब खानी चाहिए, क्योंकि ये गर्म तासीर की होती हैं और बेहद ही हेल्दी भी. तिल के सेवन से आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं. आमतौर पर तिल से बनने वाली चीजों में लड्डू लोग खूब खाना पसंद करते हैं. ये लड्डू आप मार्केट से खरीदते हैं, लेकिन इनमें चीनी होती है. खासकर, डायबिटीज के मरीज इन्हें खा नहीं पाते हैं. क्यों न तिल का लड्डू बिना चीनी का बनाया जाए? ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगेंगे, बल्कि हाइजीनिक और हेल्दी भी हैं. शुगर फ्री तिल के लड्डू बनाने के लिए आपको खोया (Khoya) भी चाहिए. चलिए जानते हैं शुगर फ्री खोया वाले तिल के लड्डू बनाने की विधि.
शुगर फ्री खोया तिल वाले लड्डू बनाने के लिए सामग्री
सफेद तिल- 500 ग्राम
खोया-400-500 ग्राम
ड्राई फ्रूट- 1/2 कप
खजूर- 200 ग्राम
घी-2 बड़े चम्मच
सोंठ- 3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर- एक चम्मच
शुगर फ्री खोया तिल लड्डू बनाने की विधि
एक पैन को चूल्हे पर रखें और इसमें तिल डालकर हल्का रोस्ट कर लें. आप चाहें तो थोड़ा सा घी भी डाल सकते हैं. जब ये रोस्ट हो जाए तो निकाल लें. अब पैन में ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर डालें और भूनें. खजूर के बीज निकालें और छोटे टुकड़ों में काट लें. दूसरे पैन या कड़ाही में खोया डालकर 4-5 मिनट तक भूनें. इसी में बारीक कटे हुए खजूर, ड्राई फ्रूट्स डाल दें. अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें. तिल को आप दरदरा मिक्सी में पीस भी सकते हैं या फिर साबुत भी लड्डू बनाने के लिए यूज कर सकते हैं. जब तिल, खोए वाली मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो थोड़ा मिक्सचर लें और लड्डू का शेप दें. तैयार है आपका शुगर फ्री स्वादिष्ट, पौष्टिक और हेल्दी खोया तिल लड्डू.
तिल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे फाइबर, कैल्शियम, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा फैटी एसिड आदि. साथ ही ड्राई फ्रूट्स भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ऐसे में इस लड्डू को प्रतिदिन एक खाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं.
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ… और पढ़ें
.