बिना सोचे समझे खाते हैं चिया सीड्स, तो कही भारी न पड़ जाए इसका सेवन..यहां जानिए किन लोगों को रहना चाहिए इससे दूर

Last Updated:

चिया सीड्स ने हेल्दी फूड की दुनिया में खास जगह बनाई है. छोटे आकार के ये बीज कई पोषण तत्व से भरपूर होते हैं. ये कई रोगों को दूर करने में रामबाण है, लेकिन, एक्सपर्टों के मुताबिक, चिया सीड्स हर किसी के लिए उपयोगी नहीं है. किन्हीं परिस्थितियों में ये बहुत हानिकारक हैं. जानिए…

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो खून को पतला करने का प्रभाव रखता है. ऐसे में जो लोग पहले से ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं या हाई ब्लड प्रेशर की दवाइयों पर हैं, उनके लिए इन बीजों का अधिक सेवन जोखिम पैदा कर सकता है. इससे ब्लीडिंग की समस्या या अत्यधिक लो बीपी जैसी स्थिति हो सकती है.

एलर्जी

हालांकि, जिन्हें बीज या नट्स से एलर्जी होती है, उन्हें चिया सीड्स से भी प्रतिक्रिया होने की संभावना रहती है. ऐसी स्थिति में त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली या सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. एलर्जी प्रवृत्ति वाले लोगों को इन बीजों का सेवन करने से पहले विशेष एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.

पाचन समस्या

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी ने कहा कि, चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है. यह फाइबर सामान्य तौर पर फायदेमंद माना जाता है, लेकिन जिन लोगों को पहले से कब्ज, पेट दर्द या गैस की समस्या रहती है, उन्हें इससे परेशानी हो सकती है. ऐसे लोग सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्भवती महिलाएं

महिलाओं के गर्भावस्था के दौरान शरीर की ज़रूरतें बदल जाती हैं. इस समय किसी भी नए खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल करने से पहले चिकित्सकीय सलाह बहुत जरूरी मानी जाती है. चिया सीड्स भी इसी श्रेणी में आते हैं और बिना डॉक्टर की राय के इनका सेवन हानिकारक भी हो सकता है.

सर्जरी से पहले और बाद

एक्सपर्टो के अनुसार, सर्जरी के पहले और बाद में शरीर को सामान्य से अधिक देखभाल की जरूरत होती है. चिया सीड्स खून को पतला कर सकते हैं, जिससे घाव भरने में समय लग सकता है. यही वजह है कि डॉक्टर अक्सर सर्जरी के समय चिया सीड्स से दूरी बनाए रखने की सलाह देते हैं.

सही व्यक्ति और सही मात्रा

हालांकि, चिया सीड्स पौष्टिक और फायदेमंद ज़रूर होता हैं, लेकिन हर व्यक्ति के लिए नहीं. यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त या कोई खास दवा ले रहे हो, तो इन बीजों का सेवन करने से पहले विशेषज्ञ की राय जरूर ले. सही मात्रा में और सही परिस्थितियों में ही चिया सीड्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन, नहीं तो पड़ेगा भारी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *