खूब खाए पूड़ी.. नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल! इस कंपनी ने लॉन्च किए अनोखे तेल

Last Updated:

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में एक्सेला कंपनी अपने तेलों को लेकर के आए हैं, जो लोगों को पसंद आ रहे हैं. ये कंपनी अपने तेलो को लेकर बड़े दांवे कर रही है.

नई दिल्ली. खाने के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप तरह-तरह के पकवान और पूड़ी खाने से डरते हैं यह सोचकर कि आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा और आपकी सेहत खराब हो जाएगी तो अब यह डर मन से निकाल दीजिए क्योंकि मार्केट में ऐसे सरसों, मूंगफली और सूरजमुखी के तेल आ गए हैं जिसमें आप तरह तरह के पकवान और पूड़ी छानकर खा सकते हैं. इससे आपका कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ेगा और आपको किसी तरह की कोई बीमारी नहीं लगेगी. यह दांवा कंपनी कर रही है जिसका नाम ‘एक्सेला’ है जोकि शामली की है. इसका प्लांट भी शामली में ही है. इस कंपनी के लोग दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में अपने तेलों को लेकर के आए हैं, जो लोगों को पसंद आ रहे हैं.

कंपनी के सदस्य अतुल गुलाटी ने बताया कि यह कंपनी 18 साल पहले शुरू हुई थी. शामली में ही इसकी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. हर रोज 30 हजार लीटर तेल बनाया जाता है. उन्होंने बताया कि शामली से शुरू हुआ सफर दुबई और यूरोपियनदेशों तक पहुंच चुका है. उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा इन सभी तेलों की लैब में जांच की जा चुकी है और सभी लैब में अच्छी गुणवत्ता के तेल पाए गए हैं, इसलिए सरकार द्वारा यह सर्टिफाइड है. उन्होंने बताया कि 18 साल से यह कंपनी काम कर रही है. सभी तेलों की कीमत लगभग 400 से शुरू है और इसके ऊपर तक है.

यह भी पढ़ें- एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट कटोरी चाट…बच्चों के लिए स्नेक्स का एक बेहतरीन विकल्प, बनाना भी बेहद आसान
सूरजमुखी, मूंगफली और तिल का तेल
कंपनी के सदस्य अतुल गुलाटी ने बताया कि इसमें कई प्रकार के तेल हैं. पहले है नारियल तेल है जिसे लोग अपने शरीर पर भी लगा सकते हैं. सर्दियों में खाने में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा पीले सरसों और काले सरसों का तेल है जिसमें आप तमाम तरह के पकवान पूड़ी और पकौड़ी सब कुछ छानकर खा सकते हैं. यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे एक प्रतिशत भी कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ेगा. इसके अलावा सूरजमुखी, तिल और मूंगफली का तेल भी है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसे भी आप खा सकते हैं और लगा भी सकते हैं. यह त्वचा को भी चमका देगा और आपकी सेहत को भी अच्छा रखेगा. उन्होंने बताया कि सारे ही तेल सेहत के लिए अच्छे हैं और सरकार द्वारा प्रमाणित है.

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

खूब खाए पूड़ी.. नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल! इस कंपनी ने लॉन्च किए अनोखे तेल

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *