Last Updated:
Health Tips: सर्दियों के मौसम में नाक से खून आना, नाक बंद होना, नाक में सूखापन होना आम बात है. ये समस्या ठंड में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन ठंड में नाक से खून आना घरेलू उपचार करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
Nose bleeding in Winter: ठंड कुछ लोगों के लिए ज्यादा मुश्किल हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें सर्दियों में नाक से खून आने, नाक बंद होना, नाक में सूखापन आने की समस्या होती. ठंड में यह परेशानी कई लोगों के साथ हो जाती है, जिसमें छोटे बच्चे ज्यादा शामिल होते हैं. हालांकि, यह परेशानी वयस्कों के साथ भी हो सकती है. बता दें कि नाक से खून आने की समस्या को नकसीर कहा जाता है.
नाक से खून आने के लक्षण
स्किन में दर्द होना, नाक में भारीपन महसूस होना, नाक में जलन महसूस करना, गले में निगलने जैसा महसूस होना, सिर में तेज दर्द होना. मौसम में जब भी बदलाव होता है, उसका असर स्वास्थ्य पर पड़ता है. इसकी वजह यह है कि बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है. ये समस्या ठंड में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, लेकिन कुछ आसान तरीकों को फॉलो कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
इन नुस्खों से करें इसका इलाज
-दूब यानि दुर्वा जिसे भगवान गणेश जी को भी चढ़ाया जाता है जो उन्हें अति प्रिय माना जाता है. ताजी दूर्वा पीस कर उसका रस अगर एक एक बूंद नाक में डाला जाए तो उससे खून आना बहुत जल्दी बंद हो जाता है.
-नमक के पानी का इस्तेमाल करने से नकसीर का इलाज किया जा सकता है. इसके लिए पानी में नमक डालें, इस मिश्रण को उबालें उबलते पानी की भाप लेने से नमक वाला पानी की भाप नाक जाने से नाक के अंदर की झिल्ली को आराम मिलेगा, जिससे नाक से खून आना बंद हो सकता है.
-प्याज का टुकड़ा भी नकसीर का इलाज कर सकता है. इसके लिए प्याज का एक मोटा टुकड़ा लें और उसे छील लें. इस टुकड़े को नाक के नीचे रखकर सूंघने से नाक से बहने वाला खून रोका जा सकता है.
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.