लिवर में बढ़ रहा गंदा फैट, पेट के ये 5 लक्षण न करें नजरअंदाज, वरना सड़ सकता है जिगर

Last Updated:


Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर एक ‘साइलेंट डिजीज’ है, यानी यह धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआत में ज्यादा लक्षण नहीं दिखाती. लेकिन पेट से संबंधित यदि ये 5 लक्षण लगातार आपको परेशान कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें. इसकी मदद से सही जीवनशैली को अपनाकर आप इस शुरुआती स्टेज पर ही रोकने में कामयाब हो सकते हैं.

पेट में दिखने वाले फैटी लिवर के लक्षण

हमारा लिवर शरीर का डिटॉक्स सेंटर है. यह वह अंग है जो शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकालता है. लेकिन जब इसी लिवर में फैट जमा होने लगता है, तो ये धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है. इस स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है, जो अगर समय रहते संभाली न जाए तो सिरोसिस या लिवर फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है.

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण पेट से शुरू होते हैं.लेकिन अक्सर लोग पेट की कुछ छोटी परेशानियों को सामान्य मानकर लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहते हैं. इसमें गैस बनना,पेट फूलना या भूख कम लगने जैसी समस्याएं शामिल हैं. लेकिन आपको ऐसी गलती नहीं करनी है. यदि आप एक हेल्दी लिवर के साथ जीना चाहते हैं, तो यहां बताए गए इन संकेतों को गंभीरता से लेना शुरू कर दें-

दाई ओर पसलियों के नीचे दर्द
 

अगर आपको दाई ओर हल्का दर्द, दबाव या भारीपन महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसा लिवर में बढ़ रही फैट की मात्रा से हो सकता है, जिसके कारण लिवर आकार में बढ़ने लगता है. यह दर्द ज्यादा खाना खाने या लेटने पर और बढ़ सकता है.

बिना कोशिश वजन घटाना

अगर आपका वजन अचानक और तेजी से घटने लगे, जबकि आपने कोई डाइट या एक्सरसाइज नहीं की हो, तो सावधान हो जाएं. ऐसा तब होता है जब लिवर पोषक तत्वों को सही से अवशोषित नहीं कर पाता और शरीर कमजोर पड़ने लगता है.

बार-बार मिचली उल्टी जैसा महसूस होना

खासकर तैलीय या चटपटा भोजन करने के बाद अगर उल्टी या मिचली होने लगे, तो यह भी लिवर की गड़बड़ी का संकेत है. अगर यह समस्या कुछ दिनों से ज्यादा बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

मल के रंग में बदलाव

मल का रंग भी लिवर की हालत के बारे में बहुत कुछ बताता है. अगर इसका रंग पीला, धूसर, काला या पतला-सा लगने लगे, तो यह पित्त (bile) के असंतुलन का संकेत हो सकता है. यह सीधे तौर पर फैटी लिवर का इशारा देता है.

पेट या पैरों में सूजन आना

अगर पेट अचानक फूलने लगे या पैर और टखनों में सूजन आ जाए, तो इसे हल्के में न लें. इसे मेडिकल भाषा में ‘एडिमा’ या ‘असाइटिस’ कहा जाता है. यह तब होता है जब लिवर ठीक से ब्लड सर्कुलेशन और फ्लुइड बैलेंस नहीं संभाल पाता.

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पेट के ये 5 लक्षण न करें नजरअंदाज, वरना सड़ सकता है जिगर

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *