277 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी, जिन पर WPL ऑक्शन में लगेगी बोली; 52 कैप्ड प्लेयर्स


बीसीसीआई ने टाटा विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन के लिए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिन पर टीमें बोली लगाएंगी. बता दें कि आगामी संस्करण के लिए सभी टीमों के मिलाकर 73 स्लॉट्स खाली हैं. ऑक्शन 27 नवंबर, 2025 को न्यू दिल्ली में होगा.

कुल 277 प्लेयर्स लिस्ट में शामिल

ऑक्शन लिस्ट में 194 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 52 कैप्ड और 142 अनकैप्ड हैं. भारतीय खिलाड़ियों के लिए 50 स्लॉट अवेलेबल हैं. लिस्ट में 66 विदेशी कैप्ड और 17 विदेशी अनकैप्ड प्लेयर्स हैं, जिनके 23 स्लॉट खाली हैं.

19 प्लेयर्स का बेस प्राइस 50 लाख

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन में सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपये है. इस बेस प्राइस के साथ लिस्ट में 19 प्लेयर्स शामिल हैं. 40 लाख के बेस प्राइस वाले 11 प्लेयर और 88 प्लेयर्स 30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले हैं.

WPL 2026 ऑक्शन में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट और बेस प्राइस– यहां देखें पूरी लिस्ट.

 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *