घर पर बनाएं लेमन ग्रास चाय, झट से तैयार होने वाली रेसिपी, जानिए फायदे

Last Updated:

सर्दियों में चाय की चुस्की का मज़ा ही अलग होता है, लेकिन आप घर पर लेमन ग्रास के पत्तियों की चाय बनाकर भी इसका आनंद ले सकते हैं. यह चाय आसानी से तैयार हो जाती है और हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी है. आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी…

लेमन ग्रास के नाम से जाना जाने वाला यह पौधा किसी औषधि से कम नहीं है. इसकी पत्तियों की चाय बनाकर पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. वहीं, घर पर इस चाय को आसानी से तैयार किया जा सकता है. सर्दियों में इसे पीने का अलग ही मजा है.

पौधे के डंठल काटकर पानी में उबालें

अगर आप घर पर लेमन ग्रास की चाय बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले पौधे की पत्तियों को तोड़कर लाएं. फिर उसके डंठल को निकालकर अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबाल लें.

पानी में अच्छे से उबाल आने तक गर्म करें

लेमन ग्रास की चाय बनाने के लिए पानी को अच्छी तरह गर्म करें. पानी में डाले गए डंठल को थोड़ी देर उबलने दें. जब धीरे-धीरे पानी से धुंआ निकलने लगे, तो चाय को कप में छान लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लेमन ग्रास की चाय का टेस्ट है खास

दूध और अन्य सामग्रियों से बनी चाय तो सभी ने पी है, लेकिन लेमन ग्रास की चाय का स्वाद सबसे अलग है. इसे सुबह खाली पेट पीने से कई फायदे मिलते हैं और यह पूरी तरह शुद्ध तरीके से तैयार होती है.

वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के हैं कई गुण

लेमन ग्रास का पौधा आप घर के आंगन में लगा सकते हैं और रोजाना इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालते हैं. इसके साथ ही यह चाय वजन कम करने और इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए भी बेहतरीन मानी जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर बनाएं लेमन ग्रास चाय, झट से तैयार होने वाली रेसिपी, जानिए फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *