Agency:एजेंसियां
Last Updated:
3I/ATLAS Latest Image: नासा ने बुधवार को मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट में गॉडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंटरस्टेलर धूमकेतु 3I/ATLAS की लेटेस्ट तस्वीरें जारी की है. ये तस्वीरें दुनिया भर में सनसनी फैला रही हैं. यह धूमकेतु हमारी सौरमंडल से बाहर से आया तीसरा पुष्ट ऑब्जेक्ट है, जो अमेरिका के मैनहट्टन द्वीप और भारत के गुरुग्राम जितना बड़ा है.
वाशिंगटन: नासा ने दुनिया को चौंकाते हुए तीसरे कंफर्मड इंटरस्टेलर धूमकेतु 3I/ATLAS की नई तस्वीरें जारी कीं है. यह धूमकेतू अमेरिका के मैनहट्टन द्वीप जितना बड़ा है. नासा ने बताया कि इसकी उम्र हमारी सौरमंडल से भी पुराना हो सकता है! यह धूमकेतु 2,46,000 किलोमीटर प्रति घंटा (153,000 मील/घंटा) की रफ्तार से चल रहा था. नासा ने बीते महीने मंगल ग्रह के पास से गुजरते हुए इसकी तस्वीरें ली थीं. नासा के मंगल ऑर्बिटर MAVEN और HiRISE कैमरे ने इसे कैद किया था. यूरोपियन स्पेस एजेंसी और NASA के SOHO ने भी मिड-अक्टूबर में इसकी तस्वीर ली थी.
बुधवार को, मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट में NASA के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तस्वीर जारी की गई. स्पेस एजेंसी के मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर के HiRISE कैमरे और उसके MAVEN मार्स ऑर्बिटर इंस्ट्रूमेंट्स ने अक्टूबर की शुरुआत में इस कॉमेट की तस्वीर को कैप्चर किया था. इस समय 3I/ATLAS 18.6 और 35 मिलियन मील की दूरी से मंगल के पास से गुजरा था.
View this post on Instagram
.