Last Updated:
Sardiyon Me Kaunse Fruit Khane Chahiye: सर्दियां शुरू होते ही लोग गर्म कपड़ों से ठंड से बचने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन कई बार अनजाने में खाए गए कुछ फल शरीर को अंदर से भी ठंड लगा देते हैं. डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी के मौसम में हर फल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि कुछ फल गला खराब कर सकते हैं, जुकाम बढ़ा सकते हैं और शरीर की गर्मी कम कर देते हैं. इसलिए सर्दियों में किन फलों से दूरी रखनी है और किनका सेवन फायदेमंद है, आइए जानते है.
सहारनपुर: सर्दियों का मौसम आते ही लोग गर्म कपड़े पहनकर खुद को ठंड से बचाने की कोशिश करते हैं. लेकिन ठंड केवल बाहर से नहीं लगती, कई बार खाने-पीने की गलतियों से शरीर को अंदर से भी ठंड लग जाती है. आजकल हर मौसम में हर फल मिलने लगा है, जिसकी वजह से लोग बिना सोचे-समझे सीजन के बाहर के फल भी खा लेते हैं. लेकिन बिन-मौसम फल का सेवन सर्दियों में कई तरह की समस्याएं बढ़ा देता है. डॉक्टरों के अनुसार कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें सर्दियों में खाने से गला खराब हो सकता है, जुकाम बढ़ सकता है और शरीर कमजोर महसूस कर सकता है.
सर्दियों में ये फल नुकसान पहुंचा सकते हैं
आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बी.ए.एम.एस, एम.डी डॉक्टर हर्ष बताते हैं कि प्रकृति हर मौसम के लिए अलग फल और सब्जियां देती है. लेकिन कोल्ड स्टोरेज और तकनीक के कारण आज हर मौसम में हर फल मिलने लगा है, जो शरीर के लिए सही नहीं है. सर्दियों में इन फलों से दूरी रखना जरूरी है.
सर्दियों में आपको अंगूर, अनानास और खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. यह फल गले में खराश पैदा कर सकते हैं, नजला-जुकाम बढ़ा सकते हैं और शरीर की गर्मी कम कर देते हैं. इसके अलावा केले का सेवन भी बहुत अधिक नहीं करना चाहिए. डॉक्टरों के अनुसार एक केला खाया जा सकता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में केले का सेवन ठंड बढ़ा सकता है. अगर किसी व्यक्ति को पहले से सर्दी-जुकाम है तो उसे संतरा और कीनू खाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ये फल गले को और खराब कर सकते हैं.
सर्दियों में ये फल होते हैं फायदेमंद
सर्दियों में ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ऊर्जा दें और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं. डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में अमरूद, सेब, खजूर, नाशपाती, चीकू और कीवी जैसे फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है. ये फल शरीर को गर्म रखते हैं और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. ऐसे फल बिलकुल नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि ठंड के मौसम में शरीर को संतुलित रखते हैं.
सीजन के हिसाब से फल खाना क्यों जरूरी है?
डॉक्टर हर्ष बताते हैं कि जैसे आम और तरबूज हमेशा गर्मियों में आते हैं और गाजर, आंवला सर्दियों में, ठीक वैसे ही प्रकृति हर मौसम के अनुसार शरीर को जरूरी पोषण देती है. इसलिए सीजनल फल खाना हमेशा फायदेमंद रहता है. इससे शरीर मौसम के बदलाव के साथ आसानी से तालमेल बिठा पाता है और बीमार होने का खतरा कम हो जाता है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें