Last Updated:
Rishikesh News: डॉ राजकुमार (आयुष) ने कहा है चने का पानी पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी तकलीफों को दूर करता है. खाली पेट इसे पीने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और पेट हल्का महसूस होता है.
ऋषिकेश: खाली पेट चने का पानी पीने का फायदा आजकल लोग तेजी से समझ रहे हैं. डाइटिशियन भी इसे एक हेल्दी और नेचुरल मॉर्निंग ड्रिंक बताते हैं. भिगोए हुए चने का पानी लोग अक्सर उसे फेंक देते हैं, लेकिन यही पानी असली पोषण का खजाना होता है. इसमें कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. यह शरीर को मजबूत बनाता है, पेट को स्वस्थ रखता है और वजन नियंत्रित करने में मदद करता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पूरे दिन एक्टिव महसूस होता है.
चने के पानी के फायदे
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने कहा है चने का पानी पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी तकलीफों को दूर करता है. खाली पेट इसे पीने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और पेट हल्का महसूस होता है. जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या पेट में जलन जैसी शिकायत रहती है, उन्हें यह ड्रिंक काफी आराम देता है. इसके अलावा इसमें मौजूद नेचुरल मिनरल्स आंतों को मजबूत बनाते हैं और भूख को संतुलित रखते हैं. इससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है और वजन नियंत्रण में रहता है.
नेचुरल फैट बर्नर है चने का पानी
अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो चने का पानी आपके लिए एक नेचुरल फैट बर्नर की तरह काम कर सकता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं. इससे बार बार खाने की इच्छा नहीं होती और शरीर अनचाही कैलोरी बर्न करने लगता है.अगर रोज सुबह खाली पेट एक गिलास हल्का गर्म चने का पानी पिया जाए तो मेटाबोलिज़्म तेजी से काम करने लगता है. इससे शरीर में जमा चर्बी धीरे धीरे कम होने लगती है और वजन घटने लगता है.
तुरंत एनर्जी देने वाला ड्रिंक
चने का पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देने वाला ड्रिंक भी माना जाता है. अगर आप थकान, कमजोरी या सुस्ती महसूस करते हैं तो यह आप के लिए एक प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है. इसमें मौजूद आयरन और मैग्नीशियम खून में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं, जिससे शरीर फुर्तीला महसूस करता है. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना बहुत ज्यादा शारीरिक और मानसिक मेहनत करते हैं या जिनके शरीर में खून की कमी होती है.