जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सत्संग केंद्र के चौकीदार द्वारा पास की बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला पर अभद्र टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। महिला के वकील पति ने घटना के बाद पुलिस को 112 डायल पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और
.
वकील का आरोप-नशे की हालत में अभद्र कमेंट्स, धमकी भी दी
वीर सावरकर नगर स्थित सत्संग केंद्र के चौकीदार अशोक पर आरोप है कि वह देर रात नशे की हालत में वकील के फ्लैट के बाहर पहुंचा और उनकी पत्नी के लिए अभद्र टिप्पणियां करने लगा। वकील का कहना है कि जब वे बाहर आए और अशोक को समझाया, तो उसने गाली-गलौच करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद 112 पर कॉल की गई।
वकील अपनी पत्नी के साथ शिकायत करने थाने पहुंचे
धार्मिक स्थल के पदाधिकारियों पर एफआईआर रुकवाने का आरोप
चौकीदार को थाने लाने के कुछ समय बाद ही सत्संग केंद्र से जुड़े पदाधिकारी थाने पहुंच गए। वकील का आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया कि चौकीदार के खिलाफ एफआईआर न लिखी जाए।इतना ही नहीं, वकील के खिलाफ भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कराने की बात कही गई।
वकील के अनुसार, एक महिला तहसीलदार ने भी टीआई को फोन कर मामले में एफआईआर दर्ज न करने का दबाव बनाया। काफी बहस के बाद पुलिस ने फिलहाल वकील का आवेदन लेकर उन्हें मेडिकल के लिए बुधवार को आने के लिए कहा है। मामला FIR तक नहीं पहुंच पाया।
सेवादार बोले- गलतफहमी हुई, हम वकील से बात कर लेंगे
घटना को लेकर सत्संग केंद्र के सेवादार शोभा का कहना है कि ऐसी कोई गंभीर घटना नहीं हुई है, केवल गलतफहमी हुई थी। उन्होंने कहा कि चौकीदार को थाने से वापस ले आए हैं और यदि वकील ने शिकायत की है तो वे उनसे बात कर स्थिति स्पष्ट करेंगे।
आज बार काउंसिल में शिकायत करेंगे वकील
वकील ने कहा है कि थाने में जिस तरह दबाव बनाया गया, उसके खिलाफ वे बुधवार को बार काउंसिल में शिकायत करेंगे।
.