Last Updated:
Health Tips : रांची के मशहूर डॉ वीके पांडे ने बताया कि लेटिना फूल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो घुटने, कमर और हाथ के दर्द व सूजन में प्राकृतिक राहत देते हैं. यह फूल सड़क किनारे आसानी से मिलता है.
रांची : कई बार लोग घुटने के दर्द से काफी परेशान रहते हैं. घुटने में सूजन हो जाती है, तो कई बार तो चलना तो मुश्किल हो जाता है. बड़े-बड़े डॉक्टर के पास जाना या फिर ब्रांडेड दवाई लेना कोई असर नहीं करता है. ऐसे में अगर आप सब कुछ करके थक चुके हैं, तो आपको इस फूल के रस अपने घुटने पर लगाकर जरूर देखना चाहिए.
दरअसल, राजधानी रांची की सड़क किनारे एक खास तरह का फूल होता है, जिसको लेटिना बोलते हैं कि दिखने में बड़ा ही सुंदर होता है, लेकिन इसकी गुणवत्ता सुनकर आप चौंक जाएंगे. सड़क किनारे आपको फूल देखने को मिलेंगे. कोई सुनने वाला नहीं, कोई तोड़ने वाला नहीं है, लेकिन इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट कूट- कूट के भरा होता है.
सूजन और दर्द को कम करने के लिए है रामबाण
रांची के आयुर्वैदिक डॉक्टर डॉ वीके पांडे बताते हैं कि इस फूल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है और यह जो गुण होता है. यह खासतौर पर सूजन को कम करता है. घुटने में दर्द की वजह से जो सूजन हो जाता है. इसमें यह काफी फायदेमंद है. इसमें कुछ ऐसे तत्व हैं, जो हड्डी की ताकत को बढ़ाता है और दर्द को कम करता है. सिर्फ घुटना ही नहीं, बल्कि कमर और हाथ के हड्डियों में भी अगर दर्द है, तो भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं.
यह है प्राकृतिक पेन किलर
उन्होंने बताया कि यह प्राकृतिक पेन किलर का काम करता है. आप जो दर्द निवारण के लिए घुटने में तेल मालिश करते हैं. अब आपको बस यह फूल लाना है. इसको अच्छे से पीस लेना है. आप चाहे तो रस ना निकाले तो भी यह पिसा हुआ जो रसीला फुल होगा. उसी को घुटने में लगा लीजिए. कम से कम 2 मिनट मसाज करके गरम कपड़ा वहां पर बांध लीजिए और फिर देखिए कमाल, ऐसा हर दिन 5 मिनट के लिए करिए.
रांची में यहां मिलता है आसानी से
अगर आपको यह फूल अच्छे तादाद में चाहिए, तो सड़क किनारे ही होते हैं. ध्यान रहे कि तोड़ने के बाद घर में एक बार अच्छे से धो लेना है. आपको टाटा- रांची रोड में चले जाना है. बस रोड किनारे देखिएगा. यह फूल देखने को मिलेंगे. वहां से आप यह आसानी से ले सकते हैं.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें