इंदौर की महिला बॉडी बिल्डर ने जीता गोल्ड मेडल: वंदना ने इंडोनेशिया में रचा इतिहास; 55+ कैटेगरी में पहला स्थान, भारत की इकलौती खिलाड़ी – Indore News

प्रदेश की महिला बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया में आयोजित 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 55+ प्लस कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। इस चैम्पियनशिप में दुनियाभर के टॉप बॉडी

.

वंदना ने महिला बॉडी बिल्डिंग में भारत के लिए गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। वंदना महिला बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड जीतने वाली देश की पहली महिला बॉडी बिल्डर बन गई हैं। यह चैम्पियनशिप 17 नवंबर को आयोजित की गई।

इंडोनेशिया में पोज देती हुई वंदना।

घंटोंं की कड़ी मेहनत और अनुशासन वंदना का रोज सुबह जल्द उठना, घंटों की कड़ी ट्रेनिंग, चोटों से लड़ना और फिर भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना उनके इस संकल्प ने उन्हें यह गौरव दिलाया।

जीत को लेकर भावुक हुई वंदना ठाकुर ने फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि जब मैं मंच पर गई तो मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी, तिरंगे के लिए जीतना। भारत का तिरंगा इस मंच पर लहराना है, यही मेरा लक्ष्य था। इसे सच करने के लिए जो भी करना पड़े, उसके लिए मैं तैयार थी। मैंने कई महीनों पहले से ही देश के लिए गोल्ड लाने की जिद के साथ तैयारी कर दी थी।

वंदना ने कहा कि बचपन से अब तक के कठिन परिश्रम के बाद आज वो सपना पूरा हुआ है। उन्होंने अपनी कोच गीतांजली विश्वकर्मा को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं आज उनके सहयोग से ही विश्व चैम्पियन हूं। इसके साथ अतुल मलिकराम सर, नेहा गौर और स्वामी रमेश सर का आभार जाताया।

इसके पूर्व वंदना 2024 में एशियन चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर जीत चुकी है। इसके साथ ही नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड जीत चुकी है। वह इंदौर स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

विश्व मंच पर चमका MP का निशानेबाज

भारतीय शूटिंग ने एक बार फिर दुनिया को अपना लोहा मनवाया है। मध्यप्रदेश के स्टार निशानेबाज और ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने काहिरा (मिस्र) में चल रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता। पूरी खबर पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *