Kitchen Tips: रतालू और अरबी काटते वक्त हाथों में होती है खुजली या जलन, अपनाएं ये घरेलू उपाय; फिर नहीं होगी परेशानी

X

रतालू और अरबी काटते वक्त हाथों में होती है खुजली या जलन, अपनाएं ये घरेलू उपाय

 

arw img

Kitchen Tips: रतालू और अरबी के पत्ते खूब खाए जाते हैं, लेकिन इन्हें काटते या खाने पर होने वाली खुजली और चुभन की वजह इनके अंदर मौजूद कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल और सैपोनिन होते हैं. आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल बताते है कि ये छोटे नुकीले क्रिस्टल त्वचा या गले से टकराते ही जलन, खुजली व चुभन पैदा करते है. रतालू छीलते समय हाथों पर सरसों का तेल या नींबू का रस लगा लें, इससे जलन नहीं होगी. चाहें तो दस्ताने भी पहन सकते है. खुजली हो जाए तो हाथ ठंडे पानी से धोकर एलोवेरा जेल, नींबू या सिरका लगाएं. अरबी के पत्ते खाने से गले में चुभन हो तो शहद और गुड़ का सेवन राहत देता है. दोनों सब्जियां पौष्टिक होती हैं. रतालू में कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स, जबकि अरबी के पत्तों में आयरन और फाइबर भरपूर मिलता है. थोड़ी सावधानी से इनके स्वाद और फायदे दोनों लिए जा सकते है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

रतालू और अरबी काटते वक्त हाथों में होती है खुजली या जलन, अपनाएं ये घरेलू उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *