500000 का मुनाफा… नारियल के छिलके ने बदली महाराष्ट्र के प्रज्ञा की जिंदगी

Last Updated:

Success Story : महाराष्ट्र की प्रज्ञा ने नारियल के छिलकों से डोर मेट, गमले, खाद और घोसले बनाकर प्रेरणा इंटर प्राइजेज के तहत इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में सफलता पाई है. आज वह घर बैठे 5 लाख रुपये कमा रही हैं.

नई दिल्ली : अगर आप कोई बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं और चाहते हैं कि अब नौकरी की गुलामी से ऊपर उठकर खुद का व्यापार करें, लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि व्यापार कहां से शुरू करें. कैसे शुरू करें, और क्या व्यापार में बहुत ज्यादा पूंजी लगानी पड़ेगी. इन सब सवालों के जवाब आपको नहीं मिल रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आपको बता दें कि बिजनेस का एक तगड़ा आइडिया महाराष्ट्र की महिला दिल्ली लेकर आई है. जो कि इन दिनों दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में पहुंची हैं.

इनका बिजनेस आइडिया लोगों को इतना ज्यादा पसंद आ रहा है कि लोग इनके पास आकर खरीदारी तो कर ही रहे हैं. साथ में ही उनसे इस बिजनेस को शुरू करने के बारे में भी पूछ रहे हैं. आखिर क्या है ये बिजनेस, ये आइडिया क्यों इतना पापुलर हो रहा है. लोगों के बीच और क्या यह वक्त की डिमांड है, तो चलिए आपको सब कुछ बताते हैं.

नारियल के छिलकों से बना डाला इतना कुछ

महाराष्ट्र से आई प्रज्ञा ने बताया कि करीब 3 साल पहले उन्होंने नारियल के छिलकों से घर में पैरों को साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले डोर मेट बनाए थे. जब लोगों को यह पसंद आया, तो उसके बाद उन्होंने गमलों को बनाना शुरू कर दिया. गमलों के साथ-साथ उन्होंने नारियल के ही छिलकों से खाद बनाई और इसके बाद उन्होंने चिड़िया के घोसले तक बना डालें. सब कुछ नारियल के छिलकों से ही बनाया जिनकी कीमत इन्होंने 70 रुपए से लेकर 500 रुपए तक रखी. बड़े गमले हजार रुपए तक रखे.

देखते ही देखते लोगों को यह इको फ्रेंडली सामान बहुत पसंद आया और लोगों ने ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदना शुरू कर दिया. अब आलम यह है कि अलग-अलग लगने वाले देश भर में बड़े-बड़े ट्रेड फेयर जैसे एग्जीबिशन में वह जाती हैं और लोगों को इससे रूबरू कराती है. लोग खरीदारी करते हैं. प्रज्ञा बताती हैं कि इस बिजनेस ने उनकी जिंदगी बदल दी. उन्हें हर साल इससे लगभग 5 लाख रुपए तक का मुनाफा हो जाता है. सब कुछ काटने के बाद 500000 रुपए उनके हाथों में आते हैं. उन्होंने बताया कि कभी-कभी मुनाफा इससे भी ज्यादा हो जाता है.

इस तरह बनाया सारा सामान

प्रेरणा इंटर प्राइजेज के नाम से स्टॉल लगा रही प्रज्ञा ने बताया कि अक्सर जब घर में नारियल आता है, तो लोग नारियल का इस्तेमाल कर लेते हैं और छिलकों को फेंक देते हैं. जबकि छिलके बड़े काम के हैं. आप इन नारियल के छिलकों को इकट्ठा करके इससे डोर मेट, गमले खाद के साथ ही तमाम खिलौने और भगवानों की प्रतिमा तक बना सकते हैं. इनको बेच सकते हैं. आजकल इको फ्रेंडली का ही जमाना है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. यह बिजनेस आइडिया बहुत ही अच्छा है.

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

500000 का मुनाफा… नारियल के छिलके ने बदली महाराष्ट्र के प्रज्ञा की जिंदगी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *