Last Updated:
Benefits of beetroot juice: भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खानपान की वजह से आजकल लोगों में तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिलती हैं. थोड़ी सी मेहनत के बाद ही शरीर थकने लगता है और किसी काम में मन नहीं लगता. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे दमदार जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका खाली पेट सेवन करने से शरीर दिनभर ऊर्जावान और एक्टिव बना रहता है.
शरीर को दिन भर फुर्तीला और एनर्जेटिक रखने के लिए कई तरह की जरूरी सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है जो कि सिर्फ खाने से पूरी नहीं होती है. इसके लिए अतिरिक्त कुछ चीजों की आवश्यकता होती है जो शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करें.

भाग दौड़ भरे जीवन और काम के बिजी शेड्यूल के चलते लोग अपने शरीर और खान-पान पर विशेष ध्यान नहीं दे पाते. जिसके कारण जरा सा वर्कलोड होने पर शरीर थक जाता है और कमजोरी महसूस करने लगता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे. जिसे सुबह खाली पेट अपने डाइट में शामिल करने से या समस्या दूर हो सकती है.

हम बात कर रहे हैं चुकंदर के जूस की. वैसे तो चुकंदर शरीर के लिए कई तरह से बेहद फायदेमंद होता है. यह डॉक्टर के द्वारा मरीजों को भी सेवन करने की सलाह दी जाती है. वहीं इसका सेवन भी कई तरह से शरीर को तंदुरुस्त बनाने में बेहद कारगर होता है. यदि सुबह खाली पेट चुकंदर के जूस के साथ नींबू का जूस मिलाकर पिया जाए तो इससे कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं.

आयुर्वेदिक दावों के सलाहकार डॉ. आशीष गुप्ता बताते हैं कि अगर दिन की शुरुआत में खाली पेट चुकंदर और नींबू का जूस पिया जाए तो यह सेहत के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है. चुकंदर और नींबू का जूस शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर के तौर पर काम कर सकता है.

चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसमें नाइट्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है. चुकंदर के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से यह हार्ड हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक होता है. इसके अलावा यह स्किन को भी निकलने में मददगार होता है.

यदि दिन की शुरुआत चुकंदर और नींबू से तैयार हुए इस जूस से की जाती है तो यह दिन भर शरीर को फुर्तीला और एनर्जेटिक बनाए रखना है. जिससे आप दिन भर फ्री होकर काम कर सकते हैं और शरीर में कमजोरी भी नहीं महसूस होगी. शरीर के पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करता है.

वही नींबू में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है और चुकंदर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है. ऐसे में इन दोनों ही सब्जियों का जूस मिलाकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है. जिससे शरीर में लगने वाले तरह-तरह के रोगों से लड़ने में शरीर को मजबूती मिलती है.

डॉ. आशीष बताते हैं कि नींबू में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर में थकान और लिपिड पेरोक्सीलेशन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे यह एंटी एजिंग के तौर पर भी कार्य करता है जो शरीर को बेहद फायदा पहुंचता है. चुकंदर और नींबू से तैयार हुआ या जूस मांसपेशियों और मस्तिष्क में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाता है.