Last Updated:
Gwalior School News: राजस्थान में स्कूल की छत गिरने पर कई बच्चों की मौत हो गई थी. उसके बाद से पूरे देश के जर्जर स्कूल निशाने पर आ गए. अब ग्वालियर में भी एक घटना घटी…
हाइलाइट्स
- ग्वालियर स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा टला
- बच्चे प्रार्थना सभा में थे, सभी सुरक्षित बच गए
- स्कूल की बदहाल स्थिति पर अभिभावकों की चिंता
रिपोर्ट: सुशील कौशिक
ग्वालियर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्कूल के क्लासरूम की जर्जर छत अचानक भरभरा कर गिर गई. हादसे के वक्त स्कूली बच्चे प्रार्थना सभा में थे, जिससे सभी बाल-बाल बच गए. अगर छात्र उस समय कक्षा में होते तो राजस्थान जैसे हादसे की तरह बड़ी संख्या में बच्चों की जान जा सकती थी.

‘आप’ नेता ने बनाया वीडियो
घटना के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट अमित शर्मा मौके पर पहुंचे और स्कूल भवन की जर्जर हालत का वीडियो बनाया. वीडियो में साफ दिखा कि क्लासरूम की छत के साथ भारी-भरकम पटिया और लेंटर भी जमीन पर आ गिरे. स्कूल के अन्य हिस्सों की हालत भी चिंताजनक पाई गई.
स्कूल की स्थिति बदहाल
बॉयज टॉयलेट पूरी तरह टूटा हुआ मिला और वहां पास में ही सिंक पर शराब की खाली बोतल पड़ी थी. वहीं, गर्ल्स टॉयलेट की हालत भी बेहद खराब निकली. कहीं दरवाजे गायब थे तो कहीं नलों की टोंटी भी चोरी हो चुकी थी.
बॉयज टॉयलेट पूरी तरह टूटा हुआ मिला और वहां पास में ही सिंक पर शराब की खाली बोतल पड़ी थी. वहीं, गर्ल्स टॉयलेट की हालत भी बेहद खराब निकली. कहीं दरवाजे गायब थे तो कहीं नलों की टोंटी भी चोरी हो चुकी थी.
अभिभावक भी चिंता में…
अमित शर्मा ने इस लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. स्कूल की बदहाल स्थिति को देखकर अभिभावक भी चिंता में हैं. उन्होंने स्कूल भवन की मरम्मत व सुधार की मांग की है. इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की अनदेखी और जर्जर भवनों की पोल खोलकर रख दी है.
.