Lava Agni 4 इसी हफ्ते होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, जानें 5 बड़ी बातें

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Lava इसी हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. यह कन्फर्म हो गया है कि 20 नवंबर को Lava Agni 4 को लॉन्च किया जाएगा. बता दें कि लावा अग्नि सीरीज के डिवाइस को साल के आखिर में ही लॉन्च करती आई है. नए स्मार्टफोन में आईफोन की तरह कस्टमाइजेबल एक्शन बटन मिलेगा. इसके अलावा फोन को कई हाई-एंड फीचर्स से लैस किया जाएगा और ये सारी चीजें ग्राहकों को किफायती दामों में मिलने की उम्मीद है. आइए इस फोन से जुड़ी 5 बड़ी बातें जानते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन

Agni 4 में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. यह कंपनी का अब तक का सबसे स्मूद डिस्प्ले होने जा रहा है. इसके अलावा कंपनी ने डिजाइन लैंग्वेज को भी बदला है और अग्नि 4 को मेटल फ्रेम और हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ लाया जा रहा है. इससे फोन को मिनिमम और मैच्योर लुक मिलेगा.

प्रोसेसर

लावा अपकमिंग स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 चिपसेट देगी, जो अग्नि 3 के मुकाबले बड़ी अपग्रेड है. यह प्रोसेसर मजबूत 5G कैपेबिलिटी, स्मूद मल्टीटास्किंग और एफिशिएंसी इंप्रूवमेंट के साथ आएगा. लावा इस बार रैम को भी बढ़ा सकती है. इस फोन के एंड्रॉयड 15 पर रन करने की उम्मीद है. 

कैमरा और बैटरी

अग्नि 4 के रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा. इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा. सेल्फी और वीडियो के लिए फ्रंट में भी 50MP सेंसर दिया जा सकता है. इसमें डुअल व्यू वीडियो और डॉक्यूमेंट करेक्शन मोड जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. बैटरी की बात करें तो इसे 7,000mAh के पैक के साथ उतारा जा सकता है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.

आईफोन जैसा एक्शन बटन

इस फोन का एक और खास फीचर आईफोन जैसा एक्शन बटन होगा. यह शॉर्टकट के रूप में काम करेगा और यूजर्स अपने मुताबिक इसे कस्टमाइज कर सकेंगे. यह ऐप ओपन करने से लेकर कई दूसरे काम कर सकता है.

कीमत और कंपीटिशन

कंपनी ने अभी तक कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 24,000-25,000 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. यह फोन उन ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है, जो ज्यादा बजट खर्च किए बिना एक प्रीमियम बिल्ड और शानदार परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं. मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy A26 5G से होगा. सैमसंग के स्मार्टफोन में Exynos 1380 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसके रियर में 50MP + 8MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 13MP का सेंसर दिया गया है. इसकी कीमत 23,999 रुपये है. 

ये भी पढ़ें-

Wi-Fi Password भूल गए तो टेंशन नहीं! ये तरीके अपनाएंगे तो एक मिनट में ही मिल जाएगा पासवर्ड

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *