क्या दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? गौतम गंभीर ने कप्तान की ‘इंजरी’ पर दिया अपडेट


शुभमन गिल पहले टेस्ट के दूसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे, जिसके बाद वह फिर मैदान पर नहीं आ सके. उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. गिल की कमी कोलकाता टेस्ट में खली, जहां भारत 124 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भी 30 रनों से हार गया. मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कांफ्रेंस में आए, जहां उन्होंने गिल की इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट शनिवार, 22 नवंबर से शुरू होगा, जो गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल की उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. उनकी फिटनेस को देखने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.

शुभमन गिल को लेकर क्या बोले गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने बताया कि शुभमन गिल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. कोच ने कहा, “उनकी शुभमन गिल की फिटनेस का आकलन कर रहे हैं. देखते हैं क्या होता है. फिजियो आज शाम गिल की चोट को लेकर फैसला लेंगे, उसी के आधार हमारा अगला कदम होगा.”

ईडन गार्डन्स की पिच का किया बचाव

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट में जिस तरह ईडन गार्डन्स की पिच नजर आई, उसकी आलोचन हो रही है. हालांकि कोच गौतम गंभीर ने पिच का बचाव करते हुए कहा कि यहां बल्लेबाज के टेम्परामेंट का टेस्ट था. उन्होंने कहा कि यहां संभलकर खेलने की जरुरत थी, रूककर खेलना था न कि अटैकिंग. गंभीर ने टेम्बा बावुमा और वाशिंगटन सुन्दर का उदाहरण भी दिया.

गंभीर ने कहा, ये पिच वैसी ही थी, जैसी हमने मांगी थी. इसमें कोई कमी नहीं थी, ये पूरी तरह खेलने लायक थी. अगर इसे टर्निंग विकेट कह रहे हैं तो यहां ज्यादा विकेट तो सीमर्स ने लिए.”

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *