कोलकाता की शर्मनाक हार पर बोले गौतम गंभीर, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए


गौतम गंभीर का टेस्ट में खराब कोचिंग रिकॉर्ड जारी है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को 30 रनों से हरा दिया है. 15 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच जीता है. टीम इंडिया 124 रनों के छोटे लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. साइमन हार्मर और केशव महाराज के आगे भारतीय बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए. इस चौंकाने वाली हार पर भारतीय कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि 124 का टारगेट आसानी से चेज किया जा सकता था.

करारी हार पर बोले गौतम गंभीर

कोलकाता टेस्ट में भारत की हार पर गौतम गंभीर ने कहा, “यहां के पिच क्यूरेटर का हमें बहुत सपोर्ट मिला, मैं अब भी मानता हूं कि पिच ने कैसा भी बर्ताव किया हो, लेकिन 123 रन चेज किए जा सकते थे. अगर आप सब्र रखेंगे, अच्छा डिफेंस करते हुए प्रयास करेंगे तो जरूर रन बना पाएंगे.”

गंभीर ने आगे कहा, “यह ऐसी पिच नहीं है जहां आप बल्ले से बहुत शानदार खेल दिखा सकें या बड़े शॉट खेल पाएं, लेकिन आप सब्र दिखाएंगे तो स्कोर बना सकते हैं. हम ऐसी ही पिच चाहते थे. मैंने पहले भी कहा कि पिच क्यूरेटर से बहुत सपोर्ट मिला. हम ऐसा ही चाहते थे, लेकिन जब आप अच्छा नहीं खेलते हैं तो ऐसा ही परिणाम आता है.”

गौतम गंभीर का कोचिंग रिकॉर्ड (टेस्ट)

जबसे गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, तबसे टीम इंडिया ने 18 मैच खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ 7 जीत मिली हैं. गंभीर के अंडर भारतीय टीम 9 टेस्ट मैच हार चुकी है और उसके 2 मैच ड्रॉ रहे. उनके अंडर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिल चुकी है. इंग्लैंड टूर पर टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही. वहीं अब दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को धूल चटा दी है.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: कोलकाता में टीम इंडिया की हार के 3 सबसे बड़े कारण, 1000 विकेट लेने वाला गेंदबाज अकेले पड़ा भारी

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *