Ghaziabad Famous Chicken Malai Tikka: अगर आप कबाब और चिकन मलाई टिक्का के शौकीन हैं तो गाजियाबाद के कैला भट्टा स्थित 20 साल पुराने अल शौकत फूड्स जरूर जाएं. यहां कबाब और मलाई टिक्का कोयले की धीमी आंच पर खास मसालों में मेरिनेट कर तैयार किए जाते हैं, जिनकी खुशबू पूरे इलाके में फैल जाती है. तैयार डिश पर मक्खन-क्रीम की परत चढ़ाई जाती है और हरी चटनी व प्याज के साथ परोसा जाता है. दुकान के मालिक शाहरुख बताते है कि उनका परिवार लंबे समय से इस कारोबार में है और स्वाद व क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जाता है. यहां कबाब की प्लेट ₹120 और मलाई टिक्का का क्वार्टर ₹180 में मिलता है. दिल्ली, मेरठ, हापुड़ व आसपास के जिलों से लोग यहां का असली स्वाद चखने आते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.