Last Updated:
Bihar Chunav Result; CM Mohan Yadav Magic: बिहार चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मैजिक धुआंधार दिखाई दिया. जिन 27 सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, उनमें से 21 पर एनडीए को बढ़त मिली है. लगभग 90% स्ट्राइक रेट के साथ डॉ. यादव ने एक बार फिर साबित किया कि वे भाजपा के सबसे प्रभावी राष्ट्रीय स्टार प्रचारकों में शामिल हो चुके हैं. दिल्ली, हरियाणा और जम्मू–कश्मीर में भी उनकी सफलता की मिसालें हैं.
Bihar Chunav Result; CM Mohan Yadav Magic: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब सिर्फ अपने राज्य तक सीमित चेहरा नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के सबसे प्रभावी स्टार प्रचारकों में शामिल हो चुके हैं. जिस तरह उन्होंने बिहार में प्रचार किया, उसकी सीधी छाप नतीजों पर दिखी. डॉ. यादव ने जिन 25 सीटों पर रैलियां और रोड शो किए, जबकि 2 सीटों पर नामांकन पर शामिल हुए. उन 25 में से 21 सीटों पर एनडीए को बढ़त मिल रही है. यानी लगभग 90% स्ट्राइक रेट जो किसी भी स्टार प्रचारक के लिए असाधारण माना जाता है.
पटना शहर से लेकर सीमांचल, मिथिलांचल और मगध तक, डॉ. यादव की रैलियों में भीड़ और ऊर्जा ने स्थानीय समीकरण बदल दिए. कुम्हरार, सहरसा, सिकटा, बगहा, ढाका, बिस्फी, पिपरा और बोधगया जैसी सीटों पर उन्होंने अभियान को तेजी दी, जिसका असर सीधे तौर पर वोट प्रतिशत में उछाल के रूप में दिखा. खास बात यह रही कि सीएम ने जहां-जहां प्रचार किया. वहां एनडीए उम्मीदवारों का मनोबल चुनाव से पहले ही आकाश पर था.
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश ने वर्ष 2014 से विकासपरक राजनीति देखी है।
.