Last Updated:
Cleaning with Hot Water: हर कपड़े को धोने का तरीका अलग होता है. कपड़े को उसके इस्तेमाल और फैब्रिक को ध्यान में रखते हुए धोना चाहिए. ऐसे में यहां हम आपको 4 ऐसे आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अच्छी तरह से क्लीन करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना जरूरी है.
Laundry Hacks: कपड़ों को आमतौर पर गर्म पानी में धोने से मना किया जाता है. इसका कारण रंग का फीका पड़ना, कपड़ों का सिकुड़ना और रेशों का टूटना होता है. आसान भाषा में कहा जाए तो गर्म पानी में धोने से कपड़ों के समय से पहले खराब होने का खतरा होता है. हालांकि ये पूरी तरह से गलत नहीं है, सेंसिटिव फेब्रिक को हमेशा ठंडे पानी में ही धोना चाहिए.
लेकिन कुछ कपड़े ऐसे भी हैं, जिन्हें अच्छी तरह से साफ करने के लिए गर्म पानी से धोना जरूरी होता है. ठंडे पानी से धुलाई करने पर ये साफ नजर आ सकते हैं, लेकिन बैक्टीरिया पूरी तरह से नहीं खत्म होते हैं. ऐसे में अच्छी तरह से सफाई के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है. फिर भी इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पानी बहुत अधिक गर्म न हो.
इन 4 चीजों की सफाई के लिए जरूरी गर्म पानी
टॉवेल
टॉवेल समय के साथ कड़क और बदबूदार होने लगते हैं. इसलिए सही तरीके के उसकी धुलाई जरूरी है. गर्म पानी से टॉवेल धोने से इसमें जमा पसीने, धूल के अवशेष आसानी से घुल जाते हैं, जिससे टॉवेल अधिक लंबे समय तक अच्छी कंडीशन में रहते हैं.
चादर
बिस्तर पर बिछी हुई चादर पर इतनी गंदगी होती है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सक सकते हैं. इस पर धूल-डस्ट के साथ ही बॉडी ऑयल, डेड सेल्स और पसीना लगा होता है.ऐसे में अच्छी तरह से इसे साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना जरूरी होता है.
किचन का तौलिया
किचन में इस्तेमाल होने वाले तौलिए आपके घर में सबसे ज्यादा गंदे और बैक्टीरिया से भरे कपड़ों में से एक होते हैं. इसलिए इसे साफ करते समय हमेशा ठंडे पानी की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे कपड़े में चमक और सफाई दोनों बनी रहती है.
अंडरगारमेंट्स
अंडरगारमेंट्स की सफाई को अच्छी तरह से करना जरूरी है. सेंसिटिव एरिया के डायरेक्ट कांटेक्ट में होने के कारण जरा सी कोताही भी इरिटेशन और इंफेक्शन का कारण बन सकता है. ऐसे में इसे हमेशा गर्म पानी और डिटॉल से क्लीन करना एक सेफ ऑप्शन होता है.
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया … और पढ़ें
.