नीमच में ग्वाला समाज के लोगों ने युवक को पीटा: लाठी-डंडों से हमला, मकान-वाहन तोड़े; यादव समाज थाने पहुंचा – Neemuch News

नीमच केंट थाना क्षेत्र के ग्वाल टोली स्थित यादव मंडी में गुरुवार रात ग्वाला समाज के कुछ युवकों और हिम्मत यादव के बीच शुरू हुआ एक मामूली विवाद शुक्रवार दोपहर में गंभीर हिंसक संघर्ष में बदल गया।

.

गुरुवार रात हिम्मत यादव से हुई मारपीट और विरोधी पक्ष की दी गई धमकी के बाद शुक्रवार को स्थिति बिगड़ गई। दूसरे पक्ष के दर्जनों युवक लाठी-डंडों से लैस होकर यादव मंडी पहुंचे और हिम्मत यादव के पक्ष से जुड़े कई मकानों पर अचानक हमला कर दिया।

इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। हमलावरों ने घरों की खिड़कियों, दरवाजों और घरेलू सामान को बुरी तरह तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। मोहल्ले के बाहर खड़े कई वाहनों को भी निशाना बनाते हुए उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

यादव समाज के लोग मंडी निवासी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष केंट थाने पहुंचे

हमले के दौरान आरोपियों ने हिम्मत यादव पर दोबारा मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही यादव समाज के लोग मंडी निवासी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष केंट थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। कुछ लोगों द्वारा शुक्रवार शाम को सड़क जाम करने की कोशिश भी की गई, जिसे पुलिस ने तत्काल नियंत्रित किया।

केंट थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *