Last Updated:
Haldi health benefits : हल्दी में एक अनोखा पदार्थ पाया जाता है, जो इसकी जान है. यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है. इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. यह सूजन कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सही रखता है. रोजाना हेल्थ और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी पानी ज्यादा असरदार है. लेकिन कैसे, आइये आयुष चिकित्सक से जानते हैं.
Haldi health benefits/ऋषिकेश. हल्दी हर भारतीय घर में उपयोग होती आई है. इसे सदियों से दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि हल्दी का सबसे फायदा दूध में लेने से होता है, इसलिए ‘हल्दी वाला दूध’ लगभग हर घर में बीमारी या सर्दी-जुकाम में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक हल्दी का असली फायदा गर्म पानी के साथ लेने में मिलता है. लोकल 18 के साथ बातचीत में ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि हल्दी में करक्यूमिन नाम का पदार्थ होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. यह सूजन कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सही रखता है और शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकालता है. करक्यूमिन पानी में जल्दी घुलता है और शरीर इसे जल्दी एब्जॉर्ब कर लेता है, जबकि दूध में फैट होने के कारण यह थोड़ा धीमा हो जाता है. इसलिए हल्दी का असर पानी में ज्यादा और तेज होता है.
पानी के साथ क्यों फायदेमंद
आयुर्वेद में हल्दी को गर्म माना गया है और पानी शरीर में आसानी से फैलती है. गर्म पानी में हल्दी मिलाने से यह शरीर के हर हिस्से तक जल्दी पहुंचती है. खाली पेट हल्दी पानी पीने से शरीर का डिटॉक्स होता है, पाचन सुधरता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है. हल्दी दूध रात में फायदा पहुंचाता है और सर्दी-जुकाम में आराम देता है, लेकिन रोजाना हेल्थ और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी पानी ज्यादा असरदार है.
कैसे लें हल्दी पानी
सबसे सही तरीका है कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर पिएं. चाहें तो थोड़ी काली मिर्च भी डाल सकते हैं. इससे हल्दी का असर और बढ़ जाता है. हल्दी पानी दिनभर ऊर्जा देता है, वजन कम करने में मदद करता है और पेट हल्का रखता है. कुछ ही दिनों में इससे स्किन ग्लो बढ़ता है, पेट की समस्या कम होती है और थकान भी दूर होती है.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें