15 नवंबर का राशिफल: मकर राशि वालों के सोचे हुए काम पूरे होंगे और कुंभ राशि के लोगों को धन लाभ होने के योग हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (15 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

15 नवंबर, शनिवार को मेष राशि वालों को अच्छी खबर और नए ऑर्डर मिल सकते हैं। वृष राशि के लोग नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तुरंत फैसला लें। कन्या राशि वालों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मकर राशि वालों के सोचे हुए काम पूरे होंगे। कुंभ राशि वालों को धन लाभ होगा और मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी के कामों में सफलता मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव – इस समय ग्रह गोचर और समय आपके पक्ष में है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल करना आपको एक नया दृष्टिकोण देगा। परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। नेगेटिव – व्यावहारिक बनें। ध्यान रखिए कि अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक हो सकती है। अगर कोई घर में निर्माण अथवा रखरखाव संबंधी कार्य चल रहा है, तो रुकावटें भी आ सकती हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद लेना उचित रहेगा।

करियर – आपकी योग्यता और मेहनत से कार्य क्षेत्र में शांतिप्रिय तरीके से काम संपन्न होते जाएँगे। कुछ नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को नियत समय पर निपटाने की कोशिश करें, वरना उच्चाधिकारियों की नाराजगी हो सकती है। लव – घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। हेल्थ – नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इलाज के साथ साथ योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 9

वृष – पॉजिटिव – सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी तथा संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी संबंधी के साथ चल रहा विवाद सुलझ जाएगा और संबंधों में पुन: मधुरता आएगी। नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें, बेहतरीन परिस्थितियाँ बनी हुई हैं। नेगेटिव – परिस्थितियों से घबराने की बजाए समाधान ढूंढना ज्यादा उचित है। रिश्तों को सहेजकर रखना जरूरी है। किसी भी तरह की बहस की स्थिति में न पड़ें। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है।

करियर – व्यवसाय संबंधी कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें, इस समय बेहतरीन परिस्थितियाँ बनी हुई हैं। साथ ही अपनी व्यावसायिक पार्टियों की भी मदद रहेगी। नौकरी में बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव – पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मिठास लाएगी। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। हेल्थ – शरीर में दर्द और थकान हावी रहेंगे। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तौर तरीके अपनाएँ। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से आज राहत मिलने वाली है। राजनीति की दिशा में रुझान रखने वाले लोगों को उत्तम सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जगह संबंधी कोई योजना भी कार्य रूप में परिणित होगी। पारिवारिक व्यवसाय में अच्छे लाभ की संभावना है। नेगेटिव – मन में किसी को भी लेकर नकारात्मक विचार बिल्कुल न आने दें। कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति गलतफहमियाँ उत्पन्न कर सकते हैं। आप इस प्रकार की बातों पर ध्यान न देकर अपने कार्यों में ही मग्न रहें। कोई उलझन होने पर किसी करीबी व्यक्ति से विचार विमर्श कर सकते हैं।

करियर – आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी तथा आय और व्यय में समानता रहेगी। पारिवारिक व्यवसाय में अच्छे लाभ की संभावना है। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। सरकारी नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें, कोई शिकायत हो सकती है। लव – पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर की देखभाल में जीवनसाथी का उचित सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। हेल्थ – गर्दन और कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। कुछ समय योग और व्यायाम में भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 5

कर्क – पॉजिटिव – घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आप कोई निर्णय लेने में सफल रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। नेगेटिव – किसी मित्र अथवा संबंधी की सहायता से आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। अगर कोई सरकारी या व्यक्तिगत संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज सावधान रहने की जरूरत है। इनसे संबंधित किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा।

करियर – किसी प्रभावशाली तथा अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आप कोई निर्णय लेने में सफल रहेंगे। वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। आय की स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव – जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ पारिवारिक मिलन प्रसन्नता तथा नई ऊर्जा प्रदान करेगा। हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता न करें, परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव भी रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 8

सिंह – पॉजिटिव – स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसके फलीभूत होने का अनुकूल समय है। संतान के करियर संबंधित भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। कारोबारी समस्याओं का समाधान होता नजर आएगा और आज उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर लेकर जाएगी। नेगेटिव – बहुत अधिक अहंकार रखना कुछ संबंधों में खटास भी ला सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

करियर – कारोबारी समस्याओं का समाधान होता नजर आएगा और आज उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपको फिर से कामयाबी की ओर लेकर जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का दिन सामान्य ही रहेगा। लव – पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति बनाए रखने में आपका सहयोग बहुत जरूरी है। विवाहेत्तर संबंधों की वजह से घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। हेल्थ – गर्दन तथा पीठ में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करना इसका उत्तम इलाज है। भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4

कन्या – पॉजिटिव – परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु आपको बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। किसी मित्र के साथ उपहारों का आदान प्रदान भी होगा। बच्चों के साथ उनके कार्यों में योगदान देना उनको खुशी देगा और उनका कोई विशेष कार्य भी संपन्न हो सकता है। पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। नेगेटिव – नकारात्मक प्रवृत्ति के कुछ लोग आपकी आलोचना और निंदा करेंगे, परंतु चिंता न करें आपका अहित नहीं होगा। बेहतर होगा, कि अपने कार्य में व्यस्त रहें। कहीं भी उधार देने से पहले वापसी भी सुनिश्चित करें।

करियर – व्यावसायिक स्थल पर किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखना अति आवश्यक है। ऑफिस में किसी प्रकार की भी चल रही राजनीति से दूर ही रहें। लव – पति पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर में खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम साथी से मुलाकात का अवसर बनेगा। हेल्थ – खाँसी, जुकाम जैसी संक्रमण रहेगा। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 6

तुला – पॉजिटिव – दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में अथवा व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाए रखने में आप कामयाब जरूर रहेंगे। कोई सरकारी यात्रा भी लाभदायक रहेगी। नेगेटिव – व्यस्तता की वजह से अपने नजदीकी लोगों को नजरअंदाज न करें, वरना रिश्तेदारों तथा संबंधियों की नाराजगी सहनी पड़ेगी। बच्चों का कोई नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। इस समय सभी गतिविधियों के प्रति सचेत रहना जरूरी है।

करियर – व्यवसाय में आदर्शों और सिद्धांतों पर ज्यादा अडिग रहना उचित नहीं है। समय अनुसार अपनी गतिविधियां और कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाएँ। नौकरी में अथवा व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाए रखने में आप कामयाब जरूर रहेंगे। कोई आधिकारिक यात्रा भी लाभदायक रहेगी। लव – अत्यधिक व्यस्तता व थकान की वजह से पारिवारिक लोगों को समय नहीं दे पाएँगे। परंतु जीवनसाथी का सहयोग आपकी इच्छा शक्ति को मजबूत रखेगा। हेल्थ – अपना नियमित जाँच अवश्य करवाएँ। रक्तचाप से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक – पॉजिटिव – सकारात्मक और सक्रिय रहने से आप अपनी दिनचर्या को अच्छे से व्यवस्थित कर पाएँगे। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धियां प्रदान करेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आना चाहिए। बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का हल निकालने में सहायता करेगा। नेगेटिव – किसी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए अपनी सोच व्यावहारिक रखें। कुछ समय एकांत अथवा आत्मचिंतन करने में भी लगाएँ। किसी के साथ भी कोई वादा करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।

करियर – व्यवसाय में अपनी काम संबंधी कमियों में सुधार लाएँ। इससे आप पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत पाएँगे। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का हल निकालने में सहायता करेगा। लव – व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने परिवार के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में निकटता बनी रहेगी। हेल्थ – मधुमेह और रक्तचाप से संबंधित समस्या में विशेष सचेत रहने की जरूरत है। नियमित योग और व्यायाम करना आपके स्वास्थ्य को उत्तम रखेगा। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 2

धनु – पॉजिटिव – घर परिवार के सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी में मजेदार समय व्यतीत होगा। पारिवारिक सदस्यों की सुविधाओं का ध्यान रखने में आज आपका पूरा समर्पण रहेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी सुचारु रूप से संपन्न होंगे। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में नयापन लाने के लिए परिवर्तन करना आपके लिए लाभदायक ही रहेगा। नेगेटिव – व्यावहारिक बनें तथा भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। माता पिता अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें। ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा नष्ट ही होगा।

करियर – व्यावसायिक कार्य प्रणाली में नयापन लाने के लिए समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है और ऐसा करना आपके लिए लाभदायक ही रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के योगदान से कुछ बेहतरीन परिस्थितियां भी बनेगी। परंतु किसी तरह की यात्रा करना उचित नहीं है। लव – पति पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख शांति को बनाकर रखेगा तथा किसी निकट संबंधी के यहाँ रात्रि भोजन पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। हेल्थ – नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम अवश्य करें। गैस बनने वाली चीजों का सेवन त्याग दें। भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

मकर – पॉजिटिव – आप अपने अंदर जबरदस्त आत्मविश्वास महसूस करेंगे और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएँगे। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में वरिष्ठ लोगों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। कोई मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्लान भी बनेगा। ऑफिशियल यात्रा भी लाभदायक रहेगी। नेगेटिव – किसी भी विपरीत परिस्थिति में नकारात्मक होना ठीक नहीं है। स्वभाव में सहजता और सौम्यता रखना आपको निर्णय लेने में सहायक रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना तथा उनका मार्गदर्शन करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।

करियर – व्यवसाय में अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता करना आपकी मानहानि का कारण बन सकता है। नौकरी में अथवा व्यवसाय में माहौल को अनुकूल बनाए रखने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद जरूर लें। कोई आधिकारिक यात्रा भी लाभदायक रहेगी। लव – जीवन साथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर सकारात्मक विचार विमर्श होंगे। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ न करें। हेल्थ – नकारात्मक विचारों को अपनी दिनचर्या में स्थान न दें। मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए ध्यान अवश्य करें। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 7

कुंभ – पॉजिटिव – अपनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम संभव हो सकता है। युवा वर्ग को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संपत्ति संबंधित व्यवसाय में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएँगे। नेगेटिव – किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभालकर रखें। किसी विशेष विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने लक्ष्य से भटका भी सकती हैं।

करियर – व्यवसाय संबंधी किसी भी कार्य प्रणाली और गतिविधि को दूसरों के समक्ष साझा न करें, इसमें आपको नुकसान हो सकता है। संपत्ति संबंधित व्यवसाय में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएँगे। अत्यधिक ऋण अथवा कर्जा लेने से परहेज करें। लव – पारिवारिक लोगों का मान सम्मान बनाए रखें इससे घर के सभी सदस्य में आपसी सामंजस्य तथा प्रफुल्लता रहेगी। हेल्थ – मूत्र मार्ग संक्रमण जैसी समस्या उठ सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 9

मीन – पॉजिटिव – संपत्ति अथवा वाहन की खरीद फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज सफलता मिलने वाली है। मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। नेगेटिव – दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ चल रहे विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएँगे। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें, क्योंकि इसमें नुकसान के सिवा और कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

करियर – कारोबार संबंधी कोई भी रुकावट आने पर घबराने की बजाए समाधान ढूँढे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। कार्य क्षेत्र में किए गए बदलाव के परिणाम निकट भविष्य में मिलेंगे, इसलिए धैर्य रखें। लव – जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उनके लिए उपहार लाना आपसी संबंधों में मधुरता लाएगा। हेल्थ – मधुमेह रोगी अपनी नियमित जाँच अवश्य करवाते रहें तथा अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *