Kal Bhairav Sawari: धूमधाम से उज्जैन भ्रमण पर निकले नगर कोतवाल, जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर, कैदियों ने बरसाए फूल

Last Updated:

Ujjain Kal Bhairav Sawari: पुजारी ओम प्रकाश गुरु ने लोकल 18 को बताया कि मंदिर से परंपरानुसार भैरव अष्टमी पर काल भैरव की सवारी निकलती है. नगर भ्रमण के दौरान सभी के कल्याण के लिए भगवान कालभैरव से प्रार्थना की जाती है.

Ujjain News. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के नगर कोतवाल का दर्जा स्वयं शिव के रोद्र अवतार काल भैरव को मिला. उनका यहां भव्य मंदिर भी है. भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में शाम चार बजे भैरवगढ़ क्षेत्र स्थित काल भैरव मंदिर से बाबा काल भैरव की सवारी निकाली गई. सवारी से पूर्व बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया. परंपरानुसार सिंधिया परिवार की ओर से पगड़ी धारण कराई गई. सवारी निकलने के पहले कलेक्टर ने बाबा काल भैरव की प्रतिमा का पूजन किया.

पुजारी ओम प्रकाश गुरु ने लोकल 18 को बताया कि मंदिर से परंपरानुसार डोल ग्यारस ओर भैरव अष्टमी पर काल भैरव की सवारी निकलती है. चूंकि, काल भैरव बाबा महाकाल के सेनापति माने जाते हैं, इसलिए सवारी में भी सशस्त्र जवान, बैंड, ढोल, ध्वज, घोड़े, बग्घी के साथ ही बड़ी संख्या में भक्त भी शामिल हुए. सवारी श्री काल भैरव मंदिर से शुरू होकर जेल चौराहा, नाका चौराहा, माणक चौक, सिद्धवट, बृजपुरा से होते हुए वापस मंदिर पहुंची.

जेल गेट पर काल भैरव पूजन
काल भैरव मंदिर से सवारी प्रारंभ होकर केंद्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंची. यहां पर जेल प्रशासन द्वारा भगवान काल भैरव की अगवानी के लिए साज-सज्जा की गई थी. इस दौरान जेल सुपरिटेंडेंट मनोज साहू ने पालकी में विराजित बाबा काल भैरव का पूजन कर आरती की. वहीं, जेल गेट पर पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. जेल के अंदर से ही बड़ी संख्या में कैदियों ने बाबा भैरवनाथ के दर्शन किए. पूजन के पश्चात सवारी शिप्रा तट सिद्धवट मंदिर पहुंची.

कैदियों ने करी विशेष तैयारी 
केंद्रीय भेरूगढ़ जेल में अपने बाबा काल भैरव की एक झलक पाने के लिए जेल के कैदी पहले से तैयारी कर रहे थे. जैसे ही बाबा की पालकी जेल में कैदियों को दर्शन देने आई, कैदी खुशी से बाबा की झलक पाते ही झूमते नज़र आए. बाबा की सवारी आने से पहले कैदियों ने स्वागत में रंगोली बनाई. उसके बाद जैसे ही बाबा की पालकी आई कैदियों ने फूल बरसाए. वहीं, महिला कैदी भी भजन करती नजर आईं.

आकर्षक का केंद्र बना महाकाल बैंड 
बाबा काल भैरव की सवारी में भक्तों का आकर्षण का केंद्र महाकाल बैंड देखने को मिला. जिसमें भगवान काल भैरव की मधुर ध्वनि के साथ शिव के कई स्त्रोत भक्त सुनकर आनंदित हुए.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

धूमधाम से उज्जैन भ्रमण पर निकले नगर कोतवाल काल भैरव, जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *