How to Make Tomato Chutney at Home: नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर सिर्फ अपनी एक्टिंग या स्टाइल की वजह से चर्चा में नहीं रहती, बल्कि उनकी कुकिंग स्किल्स भी लोगों को खूब पसंद आती हैं. खासकर जब वह अपनी किचन से कोई आसान, झटपट और हेल्दी रेसिपी शेयर करती हैं, तो फैंस तुरंत उसे ट्राय करने लगते हैं. इस बार उन्होंने शेयर की है एक ऐसी टमाटर की चटनी, जो हर सीजन में बनने वाली है, बनती भी तुरंत है और खाने में इतनी टेस्टी लगती है कि किसी भी प्लेट का स्वाद लेवल अप कर देती है. आजकल इंस्टा रीलीज में भी यह चटनी काफी ट्रेंड कर रही है क्योंकि इसे बनाने में ना ज्यादा मेहनत लगती है, ना ही स्पेशल इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है. लेकिन क्या यह चटनी हर दिन खाना ठीक है, क्या यह हेल्दी है, किन लोगों को इसमें बदलाव करने चाहिए और किस सीजन में कैसे बनानी चाहिए, यही बताती हैं क्लिनिकल डाइटीशियन खुशमा शाह.
नीना गुप्ता की यह चटनी स्वाद में तो कमाल की है ही, लेकिन सबसे मजेदार बात यह है कि इसके इंग्रेडिएंट्स हर घर में आसानी से मिल जाते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और थोड़ा सा तेल, बस इतना काफी है घर पर फटाफट चटनी तैयार करने के लिए. नीना के मुताबिक यह चटनी साल के किसी भी महीने बनाई जा सकती है और किसी भी खाने के साथ सर्व की जा सकती है. चाहे गरमा गरम पराठा हो, दाल चावल, इडली डोसा या फिर घर की रोटियां. इसकी एक छोटी सी चम्मच भी खाने का स्वाद बदल देती है.
नीना गुप्ता की ऑल-सीजन झटपट चटनी रेसिपी
इस चटनी को बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा टाइम भी नहीं लगता.
इंग्रेडिएंट्स
2 टमाटर
3 से 4 हरी मिर्च
1 से 2 टेबलस्पून तेल
1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक
3 से 4 लहसुन की कलियां कटी हुई
थोड़ा सा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका
टमाटर और हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लें.
दोनों को एक साथ उबालें जब तक ये नरम ना हो जाएं.
ठंडा होने दें और फिर ब्लेंड कर लें.
कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें अदरक और लहसुन डालकर गोल्डन होने तक भूनें.
फिर इसमें टमाटर मिर्च का प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
नमक और धनिया डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं.
थोड़ा ठंडा होने दें और एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
क्या यह चटनी हेल्दी है
डाइटीशियन खुशमा शाह ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि यह चटनी पूरी तरह ऑल-सीजन और हेल्दी है, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव इसे और भी बैलेंस्ड बना देते हैं. वह कहती हैं कि टमाटर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और कैलोरी भी बहुत कम होती है. अदरक, लहसुन और हरी मिर्च इम्युनिटी बढ़ाते हैं और डाइजेशन को अच्छा रखते हैं. इसलिए यह चटनी सीजन बदलने पर भी आपकी प्लेट पर फिट बैठती है.
गर्मियों के लिए हल्का वर्जन
जिन लोगों को एसिडिटी या बॉडी हीट की दिक्कत रहती है, उन्हें गर्मियों में इसमें हरी मिर्च कम रखनी चाहिए. टमाटर भी थोड़ा मीठा वाला चुनें ताकि खट्टापन कम रहे.
सर्दियों और बरसात के लिए बूस्टिंग वर्जन
इन दिनों में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया वाले फ्लेवर शरीर को वार्म रखने और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं. डाइटीशियन बताती हैं कि चटनी को ज्यादा मसालेदार ना बनाएं. बस 1 से 2 टेबलस्पून की छोटी सर्विंग एक मील में काफी है.
क्या इसे रोज खा सकते हैं
हालांकि यह चटनी हेल्दी है, लेकिन रोज खाने पर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
- 1. टमाटर और मिर्च रोज खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी हो सकती है. ऐसे में ऊपर से भुना जीरा पाउडर डालें.
- 2. नमक कम रखें.
- 3. तेल सिर्फ 1 से 2 टीस्पून ही यूज करें ताकि चटनी हैवी ना लगे.
- 4. चटनी को फ्रिज में ही रखें और 3 से 4 दिन में खत्म कर दें.
- 5. बहुत ज्यादा मसालेदार ना खाएं, अपने स्पाइस लेवल के हिसाब से मिर्च कम या ज्यादा करें.
इस चटनी के फायदे
यह चटनी सिर्फ टेस्ट बढ़ाने का काम नहीं करती, बल्कि रोजमर्रा की लाइफ में कई फायदे भी देती है.
1. लो कैलोरी: वजन कंट्रोल कर रहे हों तो यह परफेक्ट साइड ऑप्शन है.
2. एंटीऑक्सीडेंट रिच: टमाटर और हरी मिर्च स्किन और बॉडी हेल्थ के लिए बढ़िया होते हैं.
3. इम्युनिटी बूस्टिंग: सर्दियों और मानसून में अदरक लहसुन वाली चटनी बहुत फायदेमंद होती है.
4. डाइजेशन फ्रेंडली: हल्की मिर्च और अदरक पेट को एक्टिव और क्लीन रखते हैं.
5. कभी भी खाने लायक: किसी भी डिश के साथ यह चटनी एकदम परफेक्ट मैच बन जाती है.
View this post on Instagram