Success Story: पटोरी की बेटी रिया ठाकुर ने पिता के निधन और आर्थिक तंगी के बावजूद हौसले की मिसाल पेश की है. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की प्रतियोगिता में उन्होंने 400 मीटर में सिल्वर, 800 मीटर और 4×100 रिले में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर समस्तीपुर का मान बढ़ाया. सीमित संसाधनों के बावजूद रिया ने दिखाया कि मेहनत से सपने सच होते हैं. .