Last Updated:
Ujjain Kalbhairav Jayanti: काल भैरव जयंती पर उज्जैन के 56 भैरव मंदिर जो नजारा देखने को मिला, वह अजूबे से कम नहीं. बाबा के देसी-विदेशी भक्तों ने महाभोग का आयोजन किया, जिसको देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.
Ujjain News: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन चमत्मकारों से भरी पड़ी है. यहां कई ऐसे मंदिर हैं, जिनकी पौराणिक मान्यताएं हैरान करती हैं. मंदिरों में छप्पन भोग लगाए जाने की खबरें तो आपने अक्सर सुनी और देखी होंगी, लेकिन उज्जैन के इस मंदिर में भैरवनाथ को लगाया जाने वाला यह महाभोग अपने आप में खास है. पौराणिक मान्यता के अनुसार यह मंदिर 56 भैरव नाम से प्रसिद्ध है. इस मंदिर में भैरव बाबा के 56 स्वरूप देखने को मिलते हैं, जो तांत्रिक क्रियाओं के लिए विशेष माने गए हैं. तंत्र क्रिया की साधना अघोरी व तांत्रिक क्रिया करते हैं. इस मंदिर में दुनिया भर से तांत्रिक भी सिद्धि हासिल करने आते हैं.
विदेशों की शराब का लगा भोग
उज्जैन में 56 भैरव बाबा के अनगिनत भक्त हैं. मंदिर के भक्तों की संख्या विदेशों में भी काफी है, जो प्रतिवर्ष अपनी ओर से विदेश की जानी-मानी शराब प्रसाद के लिए लेकर आते हैं. काल भैरव जयंती पर इस बार भी विदेश के कई भक्तों ने अलग-अलग देशों से 45 प्रकार की मदिरा बाबा को भोग के रूप में चढ़ाई.
2100 प्रकार के व्यंजन
वैसे तो बाबा को छप्पन भोग लगाने की मान्यता है, लेकिन भागसिपुरा स्थित 56 भैरव पर उनके मनपसंद 2100 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया, जिसमें इस महाभोग में भगवान 56 भैरव को शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू के साथ भांग, अफीम और गांजा भी अर्पित किया गया.
कहा से कितनी चीजों का लगा भोग
मंदिर के पुजारी नीरज देसाई ने बताया कि 21 साल से बाबा के भक्तों द्वारा यह महाआयोजन हो रहा है. बाबा के अनगिनत भक्त हैं. इस बार 45 प्रकार की विदेशी शराब विदेशी भक्तों ने चढ़ाई है. 18 प्रकार की वाइन भी विदेश से लाई गई है. 300 प्रकार की अगरबत्ती, 700 प्रकार के सुगंधित इत्र, 150 प्रकार की मिठाई, 150 प्रकार के नमकीन, 45 प्रकार के बिस्किट, बेकरी आइटम, चॉकलेट आदि देश-विदेश के भक्तों ने चढ़ाई है. रात 12 बजे आज 121 दीपों से महाआरती होगी.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.