OnePlus 15: कल लॉन्च होगा फोन, मगर आज ही लीक हो गई कीमत! कितने का पड़ेगा 12GB वाला मॉडल? जानें

Last Updated:

वनप्लस का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 कल भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है. लेकिन लॉन्च से एक दिन पहले इसकी कीमत लीक हो गई है. ऐसा दावा है टेक वेबसाइट Beebom का.

ख़बरें फटाफट

OnePlus 15 Price Leak: वनप्लस कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 कल (13 नवंबर) को लॉन्च होने वाला है. मगर, लॉन्च से पहले ही इसके दाम और वेरिएंट्स की जानकारी लीक हो गई है. एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग देखी गई, जिसमें फोन की भारत में संभावित कीमत, स्टोरेज वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस का खुलासा हुआ है. एक जानकारी पहले से आधिकारिक तौर पर उपलब्ध है कि वनप्लस 15 में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 इलीट जेन 5 (Snapdragon 8 Elite Gen 5) प्रोसेसर दिया जाएगा. यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें यह हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट मिलेगा.

टेक वेबसाइट Beebom के अनुसार, वनप्लस 15 की लिस्टिंग रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट पर देखी गई थी. इसमें फोन को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में दिखाया गया था, जिसकी कीमत 72,999 रुपये बताई गई है. यह वेरिएंट अल्ट्रा वायलट (Ultra Violet) कलर ऑप्शन में दिखाई दिया. हालांकि बाद में यह पेज वेबसाइट से हटा दिया गया, लेकिन गूगल सर्च रिजल्ट्स में वेबसाइट पर वनप्लस 15 की कई लिस्टिंग्स दिख रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट इनफिनाइट ब्लैक (Infinite Black) कलर में 79,999 रुपये की कीमत पर नजर आया था.

फिलहाल OnePlus 15 की आधिकारिक कीमत और ऑफिशियल वेरिएंट डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. कंपनी इसे भारत और ग्लोबल मार्केट में 13 नवंबर को लॉन्च करेगी. तब यह साफ होगा कि लीक की गई जानकारी कितनी सही है.

अब तक का सबसे महंगा वनप्लस फोन

अगर कीमत वही रहती है, जो लीक में देखी गई है तो OnePlus 15 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा नॉन-फोल्डेबल स्मार्टफोन बन जाएगा. OnePlus 13 (12GB + 256GB वेरिएंट) को भारत में 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. उसका 16GB + 512GB वेरिएंट 76,999 रुपये में उपलब्ध था. संभावना है कि कंपनी लॉन्च के दौरान स्पेशल ऑफर या बैंक डिस्काउंट्स का ऐलान करे, जिससे फोन की कीमत कुछ कम हो सके.

iQOO 15 को कड़ी टक्कर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 15 की कीमत इसके प्रतिद्वंदियों से ज्यादा हो सकती है. Gadgets 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार, iQOO 15, जिसमें वही Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा, भारत में करीब 60,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है. यानी कि यह फोन वनप्लस 15 से लगभग 10,000 से 15,000 रुपये सस्ता होगा. हालांकि, iQOO 15 की असली कीमत लॉन्च के समय 60,000 से थोड़ा ऊपर भी हो सकती है.

Malkhan Singh

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

OnePlus 15: कल लॉन्च होगा फोन, मगर आज ही लीक हो गई कीमत!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *