Success Story: पाली का जिंदाणी परिवार आज पूरे देश में मिसाल बना हुआ है. इस परिवार ने दिखा दिया कि अगर हौसला और शिक्षा के प्रति लगन हो, तो हालात कभी रुकावट नहीं बनते. जैसलमेर से करीब 95 साल पहले पाली आए इस परिवार के पास बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन बच्चों की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया गया. इसी का नतीजा है कि अब इस परिवार में कुल 14 चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं. साल 1981 में पहले सदस्य के CA बनने के बाद यह सिलसिला लगातार बढ़ता गया और अब यह परिवार “पाली का CA परिवार” कहलाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.