सावधान ये 3 कीड़े धीरे-धीरे घर में जहर घोलते हैं, बस 1 घरेलू ट्रिक से खत्म करें खेल और पाएं चैन की सांस

Home Remedies: घर में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा परेशान करती है तो वो हैं चूहे, छिपकली और मच्छर, ये तीनों ऐसे “मेहमान” हैं जो बुलाने पर तो नहीं आते, लेकिन जाने का नाम नहीं लेते. कभी रसोई में कुछ कुतर जाते हैं, कभी दीवार पर चिपककर डराते हैं, तो कभी कानों के पास भिनभिनाते हुए नींद उड़ा देते हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग स्प्रे, कॉइल और केमिकल का सहारा लेते हैं, लेकिन ये सब कुछ वक्त के लिए काम करते हैं और साथ ही सेहत पर भी असर डालते हैं, अगर आप भी इनसे परेशान हैं, तो अब टेंशन छोड़िए. एक घरेलू उपाय ऐसा है जो बिना ज्यादा खर्च के, बिना जहरीले स्प्रे के, इन तीनों को घर से हमेशा के लिए भगा सकता है. इस ट्रिक को “वरदान पकवान” नाम के यूट्यूब चैनल पर बताया गया है और इसे घर में बनाना बेहद आसान है. बस कुछ साधारण चीजें, थोड़ा समय, और आपके घर से कीड़ों का आतंक खत्म.

कीड़ों से निपटने वाला जादुई लिक्विड
इस नुस्खे की खास बात ये है कि इसे तैयार करने में किसी महंगे केमिकल की जरूरत नहीं होती. जो चीजें चाहिए, वो हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं.

ज़रूरी सामान:
-एक गिलास पानी
-एक चम्मच नमक
-दो ढक्कन सफेद सिरका (White Vinegar)
-एक चम्मच बोरिक एसिड
-एक नेप्थलीन बॉल (पीसी हुई)
-एक ढक्कन डेटॉल

कैसे बनाएं:
सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें पानी डालें. फिर इसमें नमक और सिरका डालकर अच्छे से मिला लें. सिरका अपनी प्राकृतिक खुशबू और कीटाणुनाशक गुणों से दुर्गंध और बैक्टीरिया दोनों को खत्म करता है. अब इसमें बोरिक एसिड डालें ये चूहों और कॉकरोच के लिए बेहद खतरनाक होता है और उन्हें पास भी नहीं आने देता. इसके बाद पीसी हुई नेप्थलीन बॉल मिलाएं. नेप्थलीन की तेज गंध छिपकलियों और चूहों के लिए जैसे अलार्म की तरह काम करती है वो तुरंत उस जगह से दूर भाग जाते हैं. आखिर में डेटॉल डालें, जो इस लिक्विड को और असरदार बनाता है और घर में फ्रेशनेस लाता है.

दो तरीकों से करें इस्तेमाल
1. कॉटन बॉल्स से करें वार
थोड़ी-सी रूई लें और उसे गोल बॉल का आकार दें. फिर इन कॉटन बॉल्स को तैयार लिक्विड में डुबोकर भिगो लें. अब इन्हें उन जगहों पर रखें जहां से चूहे या छिपकलियां अक्सर निकलते हैं जैसे सिंक के नीचे, गैस सिलेंडर के पीछे, फ्रिज के नीचे या किचन की अलमारी में.
रूई में मौजूद तेज गंध इन जीवों को पास तक नहीं आने देती. खासकर छिपकलियां इस गंध से इतनी परेशान होती हैं कि तुरंत वहां से भाग जाती हैं, अगर आप चाहें तो हर 7-10 दिन में रूई बदल सकते हैं ताकि असर बना रहे.

2. स्प्रे से उड़ाएं मच्छर और कीटाणु
बचा हुआ लिक्विड एक स्प्रे बोतल में भर लें. अब इसे घर के उन हिस्सों पर छिड़कें जहां मच्छर या मक्खियाँ छिपती हैं जैसे पर्दों के पीछे, खिड़कियों के फ्रेम, सोफे या बिस्तर के नीचे.
इस स्प्रे को बाथरूम में, किचन की टाइल्स पर या कूड़ेदान के आस-पास भी छिड़क सकते हैं. डेटॉल और सिरके का कॉम्बिनेशन न सिर्फ मच्छरों को भगाता है बल्कि घर की हवा को भी ताज़ा करता है.

क्यों काम करता है ये नुस्खा
इस लिक्विड में मौजूद हर चीज़ का अपना असर है:
-बोरिक एसिड: कीटों और चूहों के लिए हानिकारक.
-नेप्थलीन: छिपकलियों और कॉकरोच को भगाने में असरदार.
-विनेगर और डेटॉल: बैक्टीरिया और मच्छरों को दूर रखते हैं.
-नमक: गंध को नियंत्रित करता है और मिश्रण को स्थिर बनाता है.

इसका असर तुरंत महसूस किया जा सकता है. एक बार इस्तेमाल करने के बाद ही आपको घर में फर्क दिखने लगेगा.
सावधानियां
-बोरिक एसिड को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें.
-स्प्रे को खाने की चीजों के पास इस्तेमाल न करें.
-अगर घर में कोई एलर्जी या अस्थमा का मरीज है, तो पहले थोड़ी मात्रा में टेस्ट करें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *