Last Updated:
American girl eats Indian food: एक अमेरिकन इंफ्लुएंसर का इंडिया वाला फूड ट्रिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में वह गोलगप्पे, इडली, मेदू वड़ा से लेकर जलेबी तक हर देसी स्वाद का मजा लेती नजर आती हैं. लोगों ने उनके इस एक्सपीरियंस को खूब सराहा.
American girl eats Indian food: भारत का स्ट्रीट फूड सिर्फ खाना नहीं, एक जज़्बा है. यहां हर गली में स्वाद की एक नई कहानी मिलती है. कहीं गरमागर्म वड़ा पाव की खुशबू है, तो कहीं मसालेदार पानी पुरी का धमाका. ऐसा ही एक ताज़ा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक अमेरिकन इंफ्लुएंसर इंडिया के देसी फ्लेवर में पूरी तरह खो जाती है. हां, वही स्ट्रीट फूड जो विदेशियों को ट्राय करने से पहले सोचने पर मजबूर करता है, लेकिन इस अमेरिकन गर्ल ने सब डर छोड़कर इंडिया के स्ट्रीट फूड को दिल से अपनाया और अब उसका ये वीडियो वायरल हो चुका है. वीडियो की शुरुआत में ही वो कहती हैं – “सबने मुझे कहा इंडिया का स्ट्रीट फूड मत खाना.” लेकिन अगले ही सीन में वो एक कप फिल्टर कॉफी और सॉफ्ट इडली के साथ अपने दिन की शुरुआत करती हैं. चेहरे पर खुशी, आंखों में चमक और दिल में एक्साइटमेंट साफ झलकती है. इसके बाद वो चखती हैं साउथ का फेमस मेदू वड़ा, बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट, और हर बाइट में स्वाद का धमाका.
यहीं से शुरू होता है उनका असली फूड एडवेंचर. वीडियो में वो गोलगप्पे के खट्टे-मीठे पानी का मजा लेती दिखती हैं, फिर खाती हैं करारी कचौरी और मसाला पापड़. हर डिश के साथ उनकी रिएक्शन और एक्सप्रेशन साफ बताते हैं कि इंडिया का स्वाद उन्हें पूरी तरह दीवाना बना चुका है. और हां, जब वो आखिर में जलेबी खाती हैं, वो भी सड़क किनारे एक भीड़भाड़ वाली इंडियन मार्केट में, तो उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक होती है, बिल्कुल जैसे किसी बच्चे को उसकी पसंदीदा चॉकलेट मिल गई हो.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने आते ही तूफान मचा दिया. लोगों ने ढेरों प्यारे कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा- “मैंने भी इंडिया का लोकल खाना खाया और मुझे कभी कोई दिक्कत नहीं हुई!” दूसरे ने कहा- “हर स्टेट में इंडिया का फूड बेस्ट है.” वहीं एक फूडी ने लिखा- “इंडिया का स्ट्रीट फूड ही असली जादू है.”
वीडियो देखकर हर कोई यही कह रहा है, इंडिया में सिर्फ खाना नहीं, हर बाइट में प्यार और अपनापन घुला होता है. यही वजह है कि जो भी यहां आता है, वो सिर्फ फूड नहीं, कल्चर, इमोशन और यादें साथ लेकर जाता है.
View this post on Instagram
.