12वीं पास… यह युवा नौकरी वालों को दे रहा मात, सलाना लाखों में टर्नओवर

Last Updated:

Vaishali Local News: बिहार के दिलीप कुमार युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं. कभी छोटे स्तर से शुरू किया कारोबार आज काफी फैला दिया है और वह इससे अच्छी आमदनी भी कर रहे हैं.

वैशाली. वैशाली प्रखंड के परशुराम गांव के रहने वाले दिलीप कुमार ने यह साबित कर दी है कि अगर मन में लगन और हौसला हो, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है. 12वीं पास करके पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिलीप नौकरी की तलाश में थे, लेकिन लॉकडाउन ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी. मजबूरी में शहर से घर लौटे दिलीप ने ठान लिया कि अब अपने गांव में ही कुछ करेंगे. यहीं से शुरू हुआ उनका नया सफर..

उन्होंने केवल 500 मुर्गियों से काम शुरू किया और आज उनके फार्म में 4000 से भी अधिक मुर्गियां हैं. दिलीप देसी और विदेशी नस्लों के साथ-साथ कड़कनाथ मुर्गे का भी पालन करते हैं, जिसकी बाजार में जबरदस्त मांग है. मुर्गियों के साथ-साथ दिलीप ने अंडों के व्यवसाय की भी शुरुआत की. जहां एक मुर्गी पर उनकी लागत लगभग 130 रुपये आती है. वहीं वह उसे 210 में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

गांव के कई युवाओं को भी प्रेरणा दी
आज दिलीप सालाना 9 से 10 लाख रुपये तक की आय कर रहे हैं. यह सफलता सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की पहचान है. दिलीप कहते हैं कि “अगर आपके पास जमीन है, लगन है और सीखने की इच्छा है, तो गांव में भी बड़ा कारोबार खड़ा किया जा सकता है. उनकी मेहनत ने न सिर्फ उन्हें आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि गांव के कई युवाओं को भी प्रेरणा दी है.

बिहार के बाहर कई प्रदेश में मांग
दिलीप ने बताया कि उन्होंने 2020 से इसकी शुरुआत की थी. शुरू में अच्छी ब्रीड रखना और उनके रखरखाव को लेकर परेशानियां आई. उन्होंने 500 मुर्गी से शुरुआत की थी जो अब 4000 मुर्गियों का फॉर्म है. ये मुर्गी 45 दिन में तैयार हो जाती है 4 महीने के बाद ये मुर्गी अंडा देने लगती हैं इनके यहां की मुर्गी की डिमांड झारखंड और कोलकाता में भी है.

एक मुर्गी तैयार करने में 130 रुपए की लागत आती है और 210 में बिकती है. जब लॉक डाउन में घर आया था उसी टाइम ये काम शुरू किया था. आज सलाना 9 से 10 लाख की कमाई हो जाती है.

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

12वीं पास… यह युवा नौकरी वालों को दे रहा मात, सलाना लाखों में टर्नओवर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *