हेयर डाई और केमिकल वाले रंगों से बचें! 1 चम्मच चीनी आपके सारे बाल कर देगी काले! बस इस्तेमाल करने का तरीका जान लें

Last Updated:

White Hair Coloring Tips: सफेद बाल अब बुढ़ापे की निशानी नहीं रही, क्योंकि यह हर किसी के जीवन में एक बहुत ही आम समस्या बन चुकी है. आप बाजार में जाएं तो आपको 10 में 4 लोगों के बाल सफेद मिल जाएंगे, भारत का प्रदूषण इसके मुख्य कारण में से एक हो सकता है. आप घरेलू टिप्स अपना कर बिना बालों को नुकसान पहुंचाए बिना काला कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

White Hair Coloring Tips In Hindi: पहले बड़े बुजुर्गों के बाल सफेद होते थे लेकिन आज के दौर में हर 10 में से 6 लोगों के बाद सफेद हो रहे हैं. कम उम्र में अब सफेद बाल होना बहुत ही आम समस्या बन गई है. आप बाजार या कहीं जाते हैं तो रास्ते में आपको छोटे छोटे बच्चों तक के बाल सफेद नजर आएंगे. भारत का लगातार बदलता मौसम और प्रदूषण सबसे बड़ी वजहों में से एक हो सकती है. अगर आप बाजार में मिलने वाले रासायनिक ड्राई कलर का इस्तेमाल करते हैं तो उनको आज से ही बंद कर दें क्योंकि ये धीरे धीरे आपके बालों को पूरी तरह खराब कर देते हैं. ऐसे में आप कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर आसानी से सफेद बालों को कलर कर सकते हैं और बालों को भी इससे कोई समस्या नहीं होगी. आइए जानते हैं घरेलू टिप्स से किस तरह काले बाल करें…

ना करें ऐसे हेयर कलर का यूज
विशेषज्ञों के अनुसार, कम उम्र में सफेद बाल के होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे प्रदूषण, तनाव, अनहेल्दी फूड, जेनेटिक्स, मेंटल स्ट्रेस और भी कई अन्य कारक हैं. बालों को जिंदा रखने के लिए कभी भी बाजार में मिलने वाले हेयर ड्राई का प्रयोग नहीं करने चाहिए. ये आपके बालों को कमजोर कर देते हैं और बालों की चमक भी खत्म हो जाती हैं. साथ ही इन रासायनिक कलर का सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसलिए आप कुछ घरेलू नुस्खों से सफेद बालों को बेहद कम खर्च में आसानी से काला करवा सकते हैं.

इस तरह बनाएं पेस्ट
बालों को काला करने के लिए, सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 1 छोटा चम्मच कोको पाउडर, 1 छोटा चम्मच पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच नारियल का दूध और 4 बड़े चम्मच नारियल का तेल मिलाएं. फिर, इसे ब्रश से बालों में लगाकर अच्छी तरह सुखा लें. इस पेस्ट को बालों पर 25 से 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर शैम्पू कर लें. इस घरेलू नुस्खे को आप सप्ताह में कम से कम दो बार अपमानएं.

सप्ताह में कम से कम दो दिन लगाएं
इस पेस्ट को लगाने से ना सिर्फ बाल आसानी से काले हो जाते हैं बल्कि रासायनिक चीजों का प्रयोग ना होने की वजह से बाल स्वस्थ्य और चमकदार भी रहते हैं. अगर आप बालों का लंबे और घने चाहते हैं, तो पेस्ट में सामग्री की मात्रा को बढ़ा दें और फिर इस नुस्खे का इस्तेमाल करें. इस उपाय के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके सफेद बाल बिना किसी दुष्प्रभाव के घने, काले हो जाएंगे.

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हेयर डाई और केमिकल वाले रंगों से बचें! 1 चम्मच चीनी आपके सारे बाल कर देगी काले

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *