बिरसा मुंडा जयंती पर BJP का मिशन ट्राइबल गौरव: 24 जिलों में निकलेगी जनजातीय यात्रा

भोपाल/रायपुर. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी वोट बैंक मजबूत करने के लिए नया अभियान शुरू किया है. 11 से 15 नवंबर तक 24 जिलों की 47 जनजातीय बहुल विधानसभा सीटों से ‘जनजातीय गौरव यात्राएं’ निकाली जाएंगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. पार्टी ट्राइबल युवाओं, किसानों और समाजसेवियों को सम्मानित करेगी. जनजातीय नायकों की झांकियां और लोककलाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह यात्रा जनजातीय समाज से भाजपा के गहरे जुड़ाव का प्रतीक होगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने बताया कि यात्रा 24 जिलों की 47 जनजातीय बहुल विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. समापन 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर जबलपुर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस अवसर पर जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय आयोजन होंगे. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आदिवासी नायकों के योगदान को याद किया जाएगा.

ट्राइबल युवाओं, खिलाड़ियों और प्रगतिशील किसानों का सम्मान
उन्होंने कहा कि ट्राइबल युवाओं, खिलाड़ियों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा. सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस के लिए बड़ी योजना बनाई है. लोकगीतों, पारंपरिक नृत्यों और जनजातीय व्यंजनों की झांकियों के साथ सांस्कृतिक आयोजन होंगे. बिरसा मुंडा के जीवन और आदिवासी संघर्षों पर निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी.

छत्‍तीसगढ़ में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल 
उधर छत्तीसगढ़ में 19 और 20 नवंबर को अंबिकापुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में शामिल होंगी. भाजपा के लिए यह अभियान केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा इस अभियान के जरिये आने वाले चुनावों से पहले ट्राइबल वोटरों के बीच फिर से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है. बिरसा मुंडा की जयंती के बहाने भाजपा ट्राइबल पहचान, सम्मान और विकास के संदेश को दोहराना चाहती है.

“बिरसा मुंडा जी की जयंती हमारे गौरव का प्रतीक है, यह यात्रा उनके आदर्शों को जन-जन तक ले जाएगी.”

हेमंत खंडेलवाल, भाजपा अध्यक्ष

“जनजातीय गौरव दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संघर्ष की पहचान है.”

डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *