Last Updated:
Winter Season Foods Craving: सर्दियों में तापमान कम हो जाता है और शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है. इस वजह से हमारा ब्रेन गर्म चीजों की तरफ आकर्षित होता है और ठंडी चीजों से दूरी बनाने लगता है. ठंडी चीजें पाचन को धीमा करती हैं और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती हैं. जबकि गर्मागर्म फूड्स शरीर को आराम देते हैं. यह शरीर का एक नेचुरल रिएक्शन है, जो हमें ठंड के मौसम में स्वस्थ रखने में मदद करता है.
Cold Foods in Winter Good or Bad: सर्दियों के मौसम में लोगों के खानपान की आदतें बदल जाती हैं. गर्मियों में लोगों को कोल्ड ड्रिंक, चिल्ड जूस और आइसक्रीम जैसी ठंडी चीजें पसंद आती हैं, जबकि सर्दियों में गर्म चीजें खाने का मन करने लगता है. यह बात अधिकतर लोगों पर फिट बैठती है. अगर आप भी गौर करेंगे, तो खुद की आदतों में यह बदलाव जरूर देखेंगे. क्या आपने कभी सोचा है कि मौसम बदलने पर ऐसा क्यों होता है? अगर आप सोच रहे हैं कि यह सिर्फ गलतफहमी है, तो ऐसा नहीं है. शरीर की क्रेविंग बदलने के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं, जो आपको जरूर जान लेने चाहिए.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में गर्म चीजें खाने की क्रेविंग और ठंडी चीजों से दूरी बनाने का मामला हमारे शरीर के थर्मोरेग्यूलेशन में छिपा है. यह शरीर का टेंपरेचर कंट्रोल करने की क्षमता होती है. दरअसल हमारा शरीर 98.6°F तापमान पर काम करता है. जब बाहर का मौसम ठंडा होता है, तो शरीर को अपने तापमान को मेंटेन रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में जब हम ठंडी चीजें खाते हैं, तो शरीर का तापमान और नीचे चला जाता है. इसलिए ब्रेन हमें ठंडी चीजों से दूरी बनाने का संकेत देता है, ताकि शरीर गर्म रह सके. यही वजह है कि सर्दियों में गर्म खाना ज्यादा अच्छा लगता है.
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार ठंड के मौसम में हमारे शरीर की पाचन अग्नि धीमी हो जाती है, जिससे पाचन प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है. ऐसे में ठंडी चीजों को पचाने में ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है. इस कारण शरीर गर्म चीजों की क्रेविंग करता है, ताकि पाचन बेहतर हो और एनर्जी का संतुलन बना रहे. इसके अलावा सर्दी के कारण हमारी ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है. ठंडी चीजें खाने से यह सिकुड़न और बढ़ जाती है, जिससे शरीर में झनझनाहट या सुन्नता महसूस होती है. इसलिए हमारा ब्रेन और शरीर ठंडी चीजों की क्रेविंग नहीं करता है. जबकि गर्म चीजें ब्लड फ्लो को बढ़ाती हैं और शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं. यही कारण है कि सर्दियों में सूप, चाय, कॉफी मन को सुकून देती है.
सर्दियों में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए एक्सट्रा एनर्जी खर्च करता है. ऐसे में अगर हम ठंडी चीजें खा लें, तो शरीर को दोहरी मेहनत करनी पड़ती है. पहले ठंडे खाने को गर्म करना और फिर उसे पचाना. यही कारण है कि शरीर प्राकृतिक रूप से हमें गर्म और ऊर्जा से भरपूर चीजें खाने की प्रेरणा देता है, ताकि उसका तापमान और ऊर्जा संतुलन बना रहे. सर्दियों में ठंडी चीजों से परहेज करें और ऐसे खाद्य पदार्थ लें जो शरीर को गर्म रखें, जैसे- अदरक, शहद, दालचीनी, सूखे मेवे और हर्बल चाय. इसके अलावा हल्का व्यायाम और सूरज की रोशनी में समय बिताना भी शरीर को सक्रिय रखता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें