साढ़े 6 लाख का इनामी डकैत ‘ठोकिया’! डॉक्टर बनने वाला लड़का कैसे बना STF का खौफनाक दुश्मन, जानें कहानी

Last Updated:

Thokiya Daku Story: साढ़े 6 लाख का ईनामी डकैत ठोकिया उर्फ़ अंबिका पटेल का नाम तो आपने सुना ही होगा जिसने एसटीएफ़ के छह जवानों का कत्लेआम किया था. कहते हैं कि ठोकिया का छतरपुर में भी आना लगा रहता था, लेकिन उसने कभी आमजन को परेशान नहीं किया. सुनिए ठोकिया का सालों पुराना एक किस्सा.

ख़बरें फटाफट

Dakait Thokiya Story: साढ़े 6 लाख का ईनामी डकैत ठोकिया उर्फ़ अंबिका पटेल का नाम तो आपने सुना ही होगा जिसने एसटीएफ़ के छह जवानों का कत्लेआम किया था. ठोकिया,जो उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बांदा के अलावा मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर इलाक़े में भी सक्रिय रहता था और उत्तर प्रदेश की पुलिस जब भी ठुकिया पर दबाव बनाती थी तो वो मध्य प्रदेश में छिप जाता था. कहते हैं कि ठोकिया का छतरपुर में भी आना-जाना लगा रहता था. लेकिन उसने कभी आमजन को परेशान नहीं किया. सुनिए ठोकिया का सालों पुराना एक किस्सा

छतरपुर जिले के किसान गया बताते हैं कि ठुकिया डकैत उर्फ अंबिका पटेल का छतरपुर जिला आना जाना लगा रहता था. एक पुरना किस्सा बताता हूं. आज से 20 साल पहले मैं अपने हार-खेत में ट्रेक्टर चला रहा था तभी वहां से ठुकिया की पूरी टीम निकल रही थी. मैं देख कर थोड़ा डरा लेकिन उन्होंने मुझे कुछ भी नहीं.  ठुकिया की टीम में 13 से 15 लोग दिखे थे. सभी पुलिस जैसी ड्रेस में थे.‌ सभी के पास हथियार थे. गया ने ये भी बताया कि ठुकिया छोटे कद का डकैत था.

छतरपुर में आना लगा रहता था 
गया पाल बताते हैं कि छतरपुर जिले में ठुकिया का आना-जाना अक्सर लगा रहता था क्योंकि यहां कुर्मी समाज के लोग बहुत रहते हैं. ठुकिया भी कुर्मी समाज से था.इसके अलावा अहीर समाज के लोगों के यहां भी आना जाना लगा रहता था. छतरपुर जिले की चंदला तहसील के अंतर्गत ज्यादातर गांवों में आना-जाना लगा रहता था. अजयगढ़ की घाटी भी यहां से ज्यादा दूर नहीं थी. केन नदी पार करके इस क्षेत्र में आना लगा रहता था.

परेशान नहीं करता था 
गया बताते हैं कि जिले के लोगों को जानकारी भी रहती थी कि ठुकिया यहां आता-जाता रहता है. लेकिन ठुकिया ने कभी किसान भाइयों और ग्रामीणों को  परेशान नहीं किया इसलिए लोगों को भी उससे आपत्ति नहीं थी.

डॉक्टर से बना डकैत 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ठोकिया पढ़ाई में बहुत तेज था. डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहा है था लेकिन इस बीच उसके परिवार के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह डॉक्टर से साढ़े 6 लाख का इनामी डकैत बन गया था. इनामी डकैत ठोकिया के बहन के साथ रेप हुआ था जिसका बदला लेने के लिए वह बागी हो गया था. बता दें, साढ़े 6 लाख का इनामी डकैत ठोकिया भरतकूप थाना क्षेत्र के लोखरी गाँव का रहने वाला था.ऐसे हुआ एनकाउंटर एसटीएफ़ के अनुसार साल 2008 में चित्रकूट ज़िले में भरतकूप के पास लगभग चार घंटे चली मुठभेड़ में ठोकिया मारा गया.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

साढ़े 6 लाख का इनामी डकैत ‘ठोकिया’! डॉक्टर बनने वाला लड़का कैसे बना खौफनाक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *