बालकनी में गंदगी फैलाने वाले कबूतरों से छुटकारा पाने का पक्का तरीका, इन देसी ट्रिक्स से मिनटों में उड़ जाएंगे Pigeons

How to get rid of pigeons from balcony: अगर आपकी बालकनी में रोज कबूतर आकर बैठ जाते हैं, तो यह सिर्फ झुंझलाहट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी खतरा है. कबूतरों के बैठने से वहां बीट्स, पंख और बदबू फैल जाती है, जिससे एलर्जी और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही, ये आपके गमलों में लगे फूल-पौधों को भी खराब कर देते हैं. कई लोग इन्हें भगाने के लिए झाड़ू या पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ देर बाद ये फिर लौट आते हैं. ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और असरदार घरेलू ट्रिक्स हैं जो कबूतरों को आपकी बालकनी के आस-पास भी नहीं फटकने देंगी. दरअसल, कबूतर एक बार अगर किसी जगह बैठना शुरू कर दें, तो उन्हें वहां से हटाना काफी मुश्किल हो जाता है. यह न सिर्फ आपकी बालकनी की सुंदरता बिगाड़ते हैं, बल्कि लगातार बीट्स से वहां दाग और बदबू भी छोड़ जाते हैं. कई लोगों को सुबह उठते ही सबसे पहले झाड़ू उठानी पड़ती है ताकि बालकनी फिर से साफ दिखे. लेकिन अगर आप थोड़ी समझदारी से काम लें, तो बिना नुकसान पहुंचाए भी इनसे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है.

1. चमकीली चीजें लटकाएं
कबूतरों को चमकती हुई चीजों से डर लगता है. बालकनी में पुरानी सीडी/डीवीडी, एल्युमिनियम फॉयल की पट्टियां या छोटे आईने के टुकड़े लटकाएं. जब इन पर सूरज की रोशनी पड़ेगी तो चमक और मूवमेंट से कबूतर डरकर दूर रहेंगे. ध्यान रहे कि इन्हें हवा में हिलने वाली जगह पर लगाएं ताकि इनका असर लगातार बना रहे.

2. नकली शिकारी पक्षी रखें
कबूतर शिकारी पक्षियों जैसे उल्लू, बाज या कौवा से डरते हैं. आप बालकनी में इनके प्लास्टिक मॉडल्स रख सकते हैं. मार्केट में ये सस्ते और रियल जैसे दिखने वाले उपलब्ध हैं. इन्हें ऐसे कोने में रखें जहां से ये दिखते भी रहें और हवा में थोड़ा मूव भी करें. हर कुछ दिनों में इनकी जगह बदलते रहें ताकि कबूतर इनसे अभ्यस्त न हो जाएं.

3. तेज गंध से करें कबूतरों का सफाया
तेज गंध वाली चीजों से कबूतरों को सख्त नफरत होती है. बालकनी में कपूर की गोलियां, तेज पत्ते या लौंग के टुकड़े रख सकते हैं. इनके अलावा, एक स्प्रे बोतल में थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और पानी मिलाकर उन जगहों पर छिड़काव करें जहां कबूतर बार-बार बैठते हैं. ये नुस्खा पूरी तरह नेचुरल और असरदार है.

4. वाइन और दालचीनी का स्प्रे
यह ट्रिक थोड़ी हटके है लेकिन बहुत काम की है. एक कटोरी में थोड़ी वाइन, दालचीनी पाउडर और पानी मिलाएं. सुबह के समय इसका छिड़काव बालकनी में करें. वाइन और दालचीनी की तेज गंध कबूतरों को वहां रुकने नहीं देगी. इसे हफ्ते में दो बार जरूर दोहराएं ताकि असर लंबे समय तक बना रहे.

5. कबूतरों के घोंसले हटाएं
अगर आपकी बालकनी में कबूतरों ने घोंसला बना लिया है तो उसे तुरंत हटा दें. लेकिन ध्यान रखें कि ऐसा करते समय दस्ताने पहनें और मास्क लगाएं क्योंकि उनके पंख और बीट से संक्रमण हो सकता है. घोंसला हटाने के बाद उस जगह पर थोड़ा फिनायल या डिटर्जेंट का घोल डालें ताकि वहां की गंध पूरी तरह चली जाए. इससे वे दोबारा वहां घोंसला नहीं बनाएंगे.

6. नेट या वायर ग्रिल लगाएं
अगर आपके घर की बालकनी ओपन है तो पिजन नेट या वायर ग्रिल लगवाना सबसे बेहतर तरीका है. इससे कबूतर अंदर नहीं आ पाएंगे और आपकी बालकनी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी. ये नेट दिखने में साफ-सुथरे और हल्के होते हैं, जिससे हवा और रोशनी भी बनी रहती है.

7. बालकनी को साफ रखें
कबूतर अक्सर वहीं आते हैं जहां उन्हें खाना या दाने दिखते हैं. इसलिए बालकनी में कोई भी खाना या दाने न छोड़ें. नियमित सफाई रखें और हर सुबह थोड़ी नेमकीन पानी या डिटर्जेंट वाटर से फर्श साफ करें. इससे कबूतरों की गंध हटेगी और वे दोबारा नहीं आएंगे.

एक्सपर्ट टिप
कबूतरों को भगाने में सबसे जरूरी है कंसिस्टेंसी. एक-दो बार ट्रिक अपनाने से वे तुरंत नहीं जाएंगे, लेकिन 4-5 दिनों तक लगातार ऐसा करने से वे आपकी बालकनी को हमेशा के लिए छोड़ देंगे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *