Last Updated:
REWE West ने ‘Fresh & Smart’ लॉन्च किया है. दुनिया की पहली ऑटोनोमस न्यूट्रिशन सिस्टम जो Circus CA-1 AI रोबोट से चलता है, जो खाना बनाता है, प्लेट करता है और खुद साफ-सफाई भी करता है. यहां ताजगी, तेजी और कम लागत में रिटेल ऑटोमेशन का नया एक्सपीरिएंस मिलेगा.
पिछले कुछ सालों में रिटेल सेक्टर में ऑटोमेशन काफी बढ़ा है. रोबोटिक बैग पैकर्स से लेकर AI संचालित ट्रॉलीज़ तक, हर कदम का मकसद है काम को आसान बनाना और लेबर कॉस्ट को कम करना. इस क्षेत्र में सबसे नया कदम REWE West ने उठाया है. कंपनी ने ‘Fresh & Smart’ नाम का नया शॉपिंग एक्सपीरिएंस लॉन्च किया है, जो दुनिया की पहली ऑटोनोमस न्यूट्रिशन सिस्टम से लैस होगा.
इस नए सिस्टम के तहत सुपरमार्केट में Circus का CA-1 AI रोबोट और AI सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म इंटिग्रेट किया जा रहा है. ये ग्राहकों को तेज़, ताज़ा और मॉडर्न शॉपिंग एक्सपीरिएंस देगा और शायद ये रिटेलर्स के लिए एक नई शुरुआत साबित हो.
CA-1 एक पूरी तरह से ऑटोमेटेड रोबोटिक किचन है, जो एक छोटे से यूनिट में पूरे रेस्टोरेंट का काम संभाल सकता है. इसमें इंसानी शेफ की जरूरत नहीं होती. यह AI से चलने वाला सिस्टम है, जो खाना बनाता है, प्लेट में परोसता है और खुद ही बर्तन भी धोता है.
दो रोबोटिक आर्म्स, स्मार्ट इंग्रेडियंट स्टोरेज और कंप्यूटर विज़न की मदद से यह 3-4 मिनट में रेस्तरां-लेवल का खाना तैयार करता है. ये एक घंटे में 120 डिशेज़ (लगभग हर 30 सेकंड में एक) परोस सकता है और रोज़ाना केवल 1 घंटे इंसानी निगरानी की जरूरत होती है.
कस्टमर टचस्क्रीन पर ऑर्डर करते हैं और खाना हीटेड पिकअप स्लॉट्स के जरिए मिलता है. खाना बनने के बाद, मशीन अपने बर्तन खुद ही धो देती है.
95% तक होती है पैसों की बचत
यह प्लग-एंड-प्ले सिस्टम लगभग 6.6 वर्ग मीटर में फिट हो जाता है. यह लेबर कॉस्ट को 95% तक कम करता है और पोर्शन को सटीक रखने के कारण फूड वेस्ट भी घटाता है.
जर्मनी के सुपरमार्केट्स में ‘Fresh & Smart’ ब्रांड के तहत इसे रोल आउट किया जा चुका है. यहां कस्टमर €6 से भी किफायती कीमत पर ताजा और गरमा-गरम खाना ले सकते हैं. CA-1 एयरपोर्ट, अस्पताल, ऑफिस या कहीं भी जहां जल्दी और ताज़ा भोजन की जरूरत हो, वहां बिल्कुल परफेक्ट है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.