मुंबई के Zynova Shalby हॉस्पिटल की डर्माटोलॉजिस्ट, डॉ. सुरभि देशपांडे बताती हैं, ‘शादी के मौसम में लोग अक्सर हाइड्राफेशियल और केमिकल पील्स जैसे ट्रीटमेंट चुनते हैं. ब्राइड्स के बीच में स्किन रिसर्फेसिंग और लेज़र हेयर रिमूवल भी काफी लोकप्रिय हैं. कई लोग बोटॉक्स और फिलर्स जैसी इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट्स ले रहे हैं. दरअसल ब्राइड्स अक्सर ये उम्मीद लेकर आती हैं कि अपने इस स्पेशल डे वो सबसे सुंदर नजर आएं.’ वह आगे बताती हैं, ‘दुल्हनों के लिए फेशियल, केमिकल पील्स और बोटॉक्स जैसी इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट्स की सलाह दी जाती है. वहीं, दूल्हों के बीच लेजर हेयर रिमूवल, स्किन रिसर्फेसिंग और फेशियल कंटूरिंग जैसी ट्रीटमेंट्स लोकप्रिय हैं. ये ट्रीटमेंट्स प्राकृतिक सुंदरता को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं.’
डॉ. सुरभि कहती हैं, ‘पुरुष और महिलाएं दोनों ही कॉस्मेटिक प्रोसीजर में बराबर इंट्रेस्ट दिखाते हैं. हालांकि, स्किन ट्रीटमेंट्स के मामले में महिलाओं की संख्या पुरुषों से थोड़ी ज़्यादा है. वहीं, पुरुष भी अब सौंदर्य और ग्रूमिंग से जुड़ी ट्रीटमेंट्स, खासकर चेहरे को निखारने वाली प्रक्रियाएं, अधिक ले रहे हैं.’
वहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. शरीफा चौसे बताती हैं, ‘ग्लो और डिपिग्मेंटेशन के लिए केमिकल पील, हाइड्राफेशियल, स्किन बूस्टर्स जैसे ट्रीटमेंट्स किए जा रहे हैं. साथ ही ट्रीटमेंट्स में दोनों (महिलाएं और पुरुष) ही इस तरह के ट्रीटमेंट्स करवा रहे हैं. आजकल दूल्हे भी अपनी स्किन को लेकर काफी सजग हैं.’ डॉ. शरीफा बताती हैं, ‘स्किन ट्रीटमेंट तो ठीक हैं, लेकिन शादी से पहले सर्जरी करवाने की सलाह हम नहीं ही देते हैं, जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो. अक्सर चेहरे पर ग्लो और अबेहतर लुक पाने के लिए ये नॉन-सर्जिकल प्रक्रियाएं सुरक्षित और प्रभावी रहती हैं.’

सबसे ज़्यादा ट्रेंड में हैं ये ट्रीटमेंट
1. हाइड्राफेशियल: यह एक मल्टी-स्टेप फेशियल ट्रीटमेंट है जिसमें क्लेंज़िंग, एक्सफोलिएशन, इन्फ्यूज़न-सीरम शामिल हैं. इसका डाउनटाइम बहुत कम है, तुरंत ग्लो मिलता है, फोटो-शूट से पहले बहुत इस्तेमाल होता है.
ध्यान देने योग्य: अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले क्लिनिक से सलाह ज़रूरी.
2. Laser Toning / पिगमेंटेशन-लेजर / Q-Switch लेजर
पिगमेंटेशन, स्कार्स, अनइवन स्किन-टोन आदि के लिए लेजर किरणों का उपयोग. शादी से पहले “स्किन बेस सुधारने” का विकल्प है, मेक-अप के नीचे बेहतर दिखती है.
ध्यान देने योग्य: लेजर के बाद थोड़ा समय चाहिए हो सकता है; पहले से प्लान करना बेहतर है.
3. Botulinum toxin treatment (Botox) और Dermal fillers
झुर्रियों, चेहरे की लोच (sagging), वॉल्यूम लॉस आदि के लिए; इनजेक्टेबल्स. गेर सर्जिकल विकल्प है, जल्दी रिजल्ट देता है, डाउनटाइम भी कम होता है.
ध्यान देने योग्य: योग्य डॉक्टर चुनें; अपेक्षा और रियलिस्टिक होना जरूरी.
4. Microneedling / MNRF (रैडियो-फ्रीक्वेंसी) / स्कार ट्रीटमेंट
स्कार्स (जैसे एक्ने के बाद), चेहरे की टेक्सचर सुधारने के लिए. लंबे समय से दिखने वाले निशानों में मदद करती है.
ध्यान देने योग्य: कुछ सत्रों की जरूरत पड़ सकती है, शुरुआत शादी से पहले करनी सुरक्षित है.
क्या चुनें और कैसे सोचें?
.